क्या श्वेता तिवारी को डेट कर रहा ‘इमली’ का ये एक्टर, कहा- अगर आप सच में रिलेशनशिप…

Updated:
विज्ञापन
Fahmaan Khan

Fahmaan Khan

टीवी एक्टर फहमान खान ने कई शोज में काम किया है और इन दिनों वो सीरियल कृष्ण मोहिनी में नजर आ रहे हैं. फहमान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम श्वेता तिवारी से जुड़ चुका है. अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

सीरियल इमली फेम फहमान खान आज एक पॉपुलर टीवी एक्टर हैं. उनके गुड लुक्स को देखकर लाखों फीमेल फैंस का दिल धड़कनें लगता है. फहमान अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. जब वह इमली का हिस्सा थे, तब उनका नाम उनकी को-स्टार सुम्बुल तौकीर खान के साथ जुड़ा था. उनकी केमेस्ट्री देखकर फैंस को लगता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालाकिं दोनों सिर्फ दोस्त थे. इसके अलावा उनका नाम श्वेता तिवारी के साथ भी जुड़ चुका है.

क्या श्वेता तिवारी को डेट कर रहे फहमान खान

श्वेता तिवारी और फहमान खान मेरे डैड की दुल्हन में काम कर चुके हैं. उस दौरान दोनों ने साथ में एक अच्छा समय बिताया था. उन दिनों अफवाहें थी कि फहमान और श्वेता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इसपर फहमान ने चुप्पी तोड़ी है. सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में इसपर एक्टर ने कहा, हम जानते हैं हम किस तरह से जुड़े है और हमारा रिश्ता क्या है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फहमान खान बनेंगे अभीर! हर्षद चोपड़ा की जगह लेने पर बोले- अभी फिलहाल तो…

Also Read- Krishna Mohini Off Air: शो ‘कृष्णा मोहिनी’ इस वजह से हो रहा ऑफ-एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

फहमान खान ने कहा- अगर आप सच में…

फहमान खान ने आगे बताया, ”अगर ऐसा कुछ छिपाने के लिए होता, तो प्रॉब्लम होती. अगर आप सच में रिलेशनशिप में होते और लोग नोटिस करते, तो आप थोड़े सचेत हो जाते है. अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो आपको सचेत रहने कि कोई जरूरत ही नहीं है.” गौरतलब है कि फहमान अबतक कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं, जिसमें इश्क में मरजावां, क्या कुसूर है अमला का, इमली, प्यार के सात वचन धरमपत्नी शामिल है. फैंस उन्हें इमली में उनके निभाए गए रोल आर्यन सिंह राठौड़ से अभी तक याद रखे हुए है. इन दिनों वो सीरियल कृष्णा मोहिनी में नजर आ रहे हैं. खबरें है कि सीरियल जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. शो दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रहा.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola