Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की दया भाभी ने ठुकराया बिग बॉस 18 का ऑफर, पेश हुए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2024 6:08 PM
dayaben
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बिग बॉस 18 का हर किसी को इंतजार है. अब खबरें आ रही हैं कि दिशा वकानी को रियालिटी शो में आने का ऑफर मिला था. हालांकि उन्होंने इसे मना कर दिया.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी को हर एपिसोड के बाद फैंस मिस करते हैं. दर्शक उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी देखना चाहते हैं. उनकी री-एंट्री की खबर आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है, लेकिन अब तक उन्होंने कॉमेडी शो में वापसी नहीं की. वह अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं और अपने बच्चों संग टाइम बिता रही हैं.
बिग बॉस 17 के ऑफर को दिशा वकानी ने ठुकराया
अब लेटेस्ट चर्चा है कि दिशा को बिग बॉस 18 ऑफर हुआ है और उन्हें इसके लिए 65 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस भी ऑफर की गई थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया. हालांकि इन रूमर्स पर अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. न तो मेकर्स न ही एक्ट्रेस ने इसपर बात की है. दिशा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2017 में ही छोड़ दिया था. वह मैटरनिटी लीव पर गई थी. जिसके बाद वह कभी नहीं लौटी.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 5 साल बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मैं हैरान रह…
दिशा वकानी की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 15 साल पूरे होने पर असित मोदी ने दिशा वकानी की शो में वापसी का वादा किया था. उन्होंने कहा, ”15 साल के इस सफर में सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई. ऐसे ही एक कलाकार हैं, जिन्हें हम भूल नहीं सकते. वह कलाकार हैं दया भाभी उर्फ दिशा वकानी. उन्होंने इतने सालों तक फैंस को एंटरटेन किया. हर कोई आज भी उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं, और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा जल्द ही वापस आएंगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










