Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

Palak Sidhwani
तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों अपने ट्रैक से ज्यादा अपने कलाकारों को लेकर चर्चा में रहता है. अब सोनू भिड़े का रोल प्ले कर रही पलक सिधवानी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े की भूमिका पलक सिधवानी निभा रही है. कुछ समय से पलक खबरों में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस पर मेकर्स ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए लीगल नोटिस भेजा है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन सारी खबरों पर रिएक्ट करते हुए उन्हें अफवाह बताया था. लेटेस्ट अपडेट की मानें प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है और उसपर पलक ने रिप्लाई भी किया है. एक्ट्रेस ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है.
पलक सिधवानी को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने क्या कहा
पलक सिधवानी मुश्किलों में फंसती दिख रही है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स ने पलक पर कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है. इसकी वजह से उनके किरदार और प्रोडक्शन हाउस को लॉस हुआ है. एक्ट्रेस ने आवश्यक लिखित सहमति के बिना थर्ड पार्टी की गतिविधियों में शामिल रही. उन्हें कई बार वॉर्निंग दी गई, लेकिन वो उल्लंघन करती रही. जिसके बाद मेकर्स ने परेशान होकर उन्हें लीगल नोटिस भेजा.
पलक सिधवानी ने तारक मेहता शो छोड़ने की कही बात
वहीं, पलक सिधवानी ने मेकर्स के भेजे गए लीगल नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में, वो तारक मेहता का शो छोड़ रही है और इस बारे में उन्होंने मेकर्स को बता दिया है. उनका आखिरी दिन शो में 30 सितंबर को है. एक्ट्रेस ने मेकर्स पर आरोप लगाया कि उनके इस्तीफे की मंजूरी को वो जानबूझकर लटका रहे हैं. एक्ट्रेस ने ब्रांड एंडोर्समेंट जारी रखने की अनुमति होने की बात स्वीकार की और कहा कि मेकर्स को इससे कोई दिक्कत नहीं थी. पलक के अनुसार, जब उसने शो छोड़ने की बात प्रोडक्शन हाउस को बताया तो टीम ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की ये प्लान बनाया.
पलक सिधवानी क्यों छोड़ना चाहती है तारक मेहता का शो
पलक सिधवानी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि, मैं शो अपने हेल्थ कारणों और प्रोफेशनल ग्रोथ की वजह से छोड़ना चाहती हूं. इसे लेकर मैंने कई सारी मीटिंग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. ये शोषण है और पांच साल काम करने के बाद मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी. एक्ट्रेस ने कहा, मेकर्स शो से उनका बाहर निकलना मुश्किल कर रहे हैं. टाइम्स नाउ के अनुसार, एक्ट्रेस ने मेकर्स पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










