Urfi Javed को 'छोटा पंडित' बनना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोली- मैं हैरान हूं...

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Oct 2023 9:01 AM

विज्ञापन

उर्फी जावेद अपने अनोखे फैशन च्वाइस को लेकर लाइमलाइट में रहती है. हाल ही में उन्होंने अपना एक लुक शेयर किया था, जो फिल्म भूल भुलैया से राजपाल यादव से प्रेरित था. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है.

विज्ञापन
undefined

उर्फी जावेद जब भी बाहर निकलती हैं तो अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में आ जाती है. हालांकि उन्हें तारीफ कम मिलती है और वो ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती है.

undefined

कुछ दिन पहले ही उर्फी जावेद ने अपना हैलोवीन लुक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. ये लुक राजपाल यादव के भूल भुलैया के किरदार छोटा पंडित से प्रेरित था. उन्होंने अपने फेस को लाल रंग से रंगा हुआ था और धोती पहनी थी. साथ ही बालों में अगरबत्ती भी लगाया हुआ था.

undefined

उनका वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ट्रोल करने लगे. अब एक्ट्रेस ने बताया कि राजपाल यादव का लुक रीक्रिएट करने पर जान से मारने की धमकी मिली है. अभिनेत्री पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है.

undefined

उर्फी ने लिखा, मैं इस देश से हैरान और स्तब्ध हूं, मुझे एक फिल्म के एक किरदार को दोबारा बनाने में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जबकि उस किरदार को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.”

undefined

उर्फी को दो मेल आया है, जिसमें निखिल गोस्वामी नाम के शख्स का है. उसमें लिखा हुआ है, ‘जो तुमने वीडियो अपलोड किया है उसे डिलीट कर नहीं तो जान से मारने में टाइम नहीं लगेगा.’

undefined

उर्फी ने दूसरा मेल शेयर किया है, जिसे रुपेश कुमार नाम के शख्स ने शेयर किया है. इस मेल में लिखा है, ‘हमारे हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है उर्फी जावेद, जी लो अपनी जिंदगी, बीच चौराहे पर गोली मारूंगा.’

undefined

उर्फी जावदे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना हैलोवीन लुक का वीडियो पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में लिखा था, मुझे आशा है कि हर कोई जानता है कि छोटा पंडित भूल भुलैया का एक पात्र है. बहुत बढ़िया से हैलोवीन पार्टी के लिए तैयार हुई थी, लेकिन जा नहीं पाई तो सोचा वीडियो ही डाल दूं.

https://www.instagram.com/reel/Cy-HzVWoul9/?
undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की समेत कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद वह प्रसिद्ध हुई. हाल ही में उर्फी रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला के 14वें संस्करण में मिसचीफ मेकर के रूप में नजर आईं.

undefined

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलएसडी 2 के निर्माताओं ने उर्फी से संपर्क किया है. वे उन्हें फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में देखना चाहते हैं .इस फिल्म को अपने बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है.

undefined

उर्फी जावेद अपने आउटफिट्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है, लेकिन उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola