Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बावरी’ बिग बॉस 17 में लगाएगी ग्लैमर का तड़का? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म होते ही बिग बॉस 17 की चर्चा होने लगी है. शो में इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट धमाल मचाएंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस मोनिका भदोरिया का नाम सामने आया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. शो में बावरी का रोल मोनिका भदोरिया निभाती थी. हालांकि वो शो छोड़ चुकी है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि वो सलमान खान के शो में नजर आएगी. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

खबरें है कि मोनिका लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में भाग ले सकती है. टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि, “मेरे लिए काम, काम है, इसलिए अगर मैं बिग बॉस भी करूंगी तो मैं इसे वैसे ही करूंगी जैसे यह मेरा काम है. अभी तक, कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर मुझसे भागीदारी के लिए संपर्क किया जाता है तो मैं इसे करना चाहूंगी.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बावरी ने बताया कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 उन्होंने देखा है. उन्होंने बताया कि शो में कई कंटेस्टेंट का गेम उन्हें पसन्द आया है. फलक नाज़ और मनीषा रानी सभी की पसंदीदा रही हैं.

असित मोदी के पॉपुलर शो में मोनिका बतौर बावरी का रोल निभाती थी. उन्होंने दिशा वाकनी के तारक शो में वापसी को लेकर कहा कि, ”मुझे नहीं लगता कि वह कभी भी शो में वापस आएंगी. सेट पर भी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया है. अगर मेकर्स ने जो कुछ भी किया उसके लिए उनसे माफी मांगें और उन्हें आश्वासन दें कि ऐसा दोबारा नहीं होगा तो शायद वह वापस आ सकती हैं.”

दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी समय से गायब दिख रही है. खबरें है कि शो में उनकी वापसी जल्द होगी. कुछ समय पहले भी खबरें आई थी कि वो दीवाली तक एपिसोड में वापसी कर लेगी.

मोनिका भदौरिया ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से डेब्यू किया था. उन्होंने शो में एक छोटा सा रोल प्ले किया था. वह इस प्यार को क्या नाम दूं और सजदा तेरे प्यार में जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी है. साल 2013 में उनकी एंट्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई थी.

मोनिका भदौरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










