Kapil Sharma Show में वापसी को लेकर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी! कहा- मैं साड़ी पहनने से कभी...

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Oct 2023 9:12 AM

विज्ञापन

हाल ही में सुनील ग्रोवर, शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. भले ही सुनील इन दिनों फिल्मों औऱ वेब सीरीज में काम कर रहे हैं, लेकिन वो टीवी शोज को मिस करते है. इस बीच एक्टर ने ऐसा कुछ कहा, जिससे लग रहा कि वो कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने ऐसा कुछ कहा, जिससे लगने लगा कि वो कपिल शर्मा शो में वापस आ सकते है. बता दें कि कपिल शर्मा शो के सुनील ने काफी पहले अलविदा कह दिया था.

undefined

ईटाइम्स के साथ बातचीत में, सुनील ग्रोवर ने टेलीविजन से दूर अपने समय के बारे में बात की. सुनील ने कहा, “मैं वेब शो और फिल्में करने में व्यस्त था, लेकिन मुझे टेलीविजन माध्यम पसंद है, यह अद्भुत है.

undefined

सुनील ग्रोवर ने आगे कहा, आज भी अगर कोई मुझे टीवी पर अच्छा रोल ऑफर करता है या महिला जैसा अभिनय करने के लिए कहता है तो मैं जरूर करूंगा.

undefined

सुनील ने आगे कहा, मैंने शो में कई बार एक महिला का किरदार निभाया है और मुझे अब भी साड़ी पहनना और दर्शकों का मनोरंजन करना अच्छा लगता है. मैं साड़ी पहनने से कभी बोर नहीं होऊंगा.

undefined

सुनील कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के रोल में नजर आते थे. इस किरदार की वजह से उनकी काफी लोकप्रियता बढ़ी थी. इस रोल ने उन्हें नेम और फेम दोनों दिया था.

undefined

हालांकि कॉमेडियन कपिल शर्मा संग झगड़े के बाद सुनील ने शो को अलविदा कह दिया था. उसके बाद वो कभी दोबारा शो में वापस नहीं लौटे.

undefined

सुनील हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आए थे. कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर को शायद अपने करियर में पहली बार बॉलीवुड के बादशाह के साथ काम करने का मौका मिला.

undefined

हाल ही में, ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म की स्टारकास्ट मुंबई में आयोजित फिल्म की रिलीज के बाद की सफलता बैठक के लिए एक साथ आई. इवेंट में सुनील ग्रोवर और शाहरुख खान भी डांस करते और मस्ती करते नजर आए थे.

undefined

सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फनी वीडियोज फैंस के संग पोस्ट करते रहते हैं. उनके वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी आते है.

undefined

सुनील अगर कपिल शर्मा शो में वापस आ गए तो, उनके चाहने वाले काफी खुश होंगे. साथ ही दोबारा से उन्हें कपिल और सुनील के बीच की जुगलबंदी देखने को मिलेगी.

Also Read: Taarak Mehta फेम शैलेश लोढ़ा ने Kapil Sharma Show को क्यों कहा था बुरा-भला? बोले- मैं उस समय जो…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola