Bigg Boss के वो फेवरेट कंटेस्टेंट, जिन्होंने ट्रॉफी हारने के बावजूद जीता दर्शकों का दिल, हुए कामयाब

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :13 Feb 2023 4:20 PM
विज्ञापन
Bigg Boss के वो फेवरेट कंटेस्टेंट, जिन्होंने ट्रॉफी हारने के बावजूद जीता दर्शकों का दिल, हुए कामयाब

बिग बॉस 16 का भी ग्रैंड फिनाले हो चुका है और एमसी स्टेन इस सीजन के विनर हैं. शिव ठाकरे फर्स्ट रनरअप बने. प्रियंका चौधरी तीसरे नबंर पर रहीं. दोनों को शो हारने के बाद भी दर्शक उन्हें विनर मान रहे हैं. आइये बिग बॉस के उन प्रतियोगियों के बारे में जानते हैं, जो खिताब हारकर भी जीत गए और आज काफी कामयाब है.

विज्ञापन
undefined

एमसी स्टेन ने जीता बिग बॉस 16

जैसे ही बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले हुआ, एमसी स्टेन ने सलमान खान के शो की ट्रॉफी उठा ली. हालांकि ये ऑडियंस के लिए किसी शॉक से कम नहीं था. सभी को ऐसा लग रहा था कि प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे में से कोई जीतेगा. लेकिन रैपर की बड़ी फैन फॉलोइंग ने उन्हें विजेता बना दिया.

undefined

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे ने खेल को अच्छी तरह से खेला और उन्हें बिग बॉस 16 का मास्टरमाइंड भी कहा जाता था. गेम में उन्होंने मंडली और एमसी स्टेन को काफी सपोर्ट किया. वह सच के लिए हमेशा खड़े रहें. शिव भले ही गेम नहीं जीत पाये हो, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीत लिया है.

undefined

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी को सच्चाई की मूरत कहा जाता है. उन्होंने शो में अंकित गुप्ता के अलावा एक भी दोस्त नहीं बनाया, वह हमेशा ही अकेले खेली और अपनी बुलंद आवाज से सबके छक्के छुड़ाये. उनका एलिमिनेश सबके लिए शॉकिंग था, क्योंकि देश की जनता उन्हें वोट कर रहे थे. वह बिग बॉस 16 में तीसरे पॉजिशन में रहीं.

undefined

प्रतीक सहजपाल

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश से हार गए थे, लेकिन उन्हें शोहरत और नाम भरपूर मिला. वह नागिन में तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए थे. इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बम भी कर चुके हैं.

undefined

राहुल वैद्य

राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 में टॉप 2 कंटेस्टेंट थे. हालांकि शो की विनर रुबीना थी, लेकिन राहुल ने भी काफी अच्छा गेम खेला था. दर्शकों ने उन्हें खूब सपोर्ट किया. उन्होंने कई शोज किए और अपने गाने भी निकाले.

undefined

आसिम रियाज

आसिम रियाज को कोई कैसे भूल सकता है. उनके करियर ने बिग बॉस 13 के बाद भारी छलांग लगाई. वह पहले रनर अप बने, जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की. आसिम कई म्यूजिक एल्बम में दिखाई दिए हैं. वह अपनी स्टाइलस्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.

undefined

एस श्रीसंत

एस श्रीसंत बिग बॉस 12 के पहले रनर अप थे. वह दीपिका कक्कड़ से हार गए थे. उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. श्रीसंत किक्रेट के कई शोज में देखे जाते हैं.

undefined

हिना खान

हिना खान बिग बॉस की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे से हार गईं थी, लेकिन उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला. उनकी उनकी फैन फॉलोइंग 10 गुना बढ़ गई, जबकि उनके करियर ग्राफ में बड़ी छलांग देखी गई. उन्होंने अगले कुछ सीजन में बिग बॉस में भी कई प्रदर्शन किए.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola