Anupama: अनुपमा के छोटे बेटे समर ने शो छोड़ने को लेकर दिया हिंट! शेयर कर दिया ऐसा पोस्ट, जो हो रहा वायरल
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Oct 2023 2:16 PM
Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों समर की मौत का ट्रैक चल रहा है. आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. अनुपमा के छोटे बेटे समर की मौत हो जाएगी और वनराज इसका जिम्मेदार अनुज को ठहराता है. फैंस जानना चाहते है कि क्या सच में सागर पारेख शो को छोड़ देंगे.

अनुपमा में समर का किरदार सागर पारेख निभाते है. शो में उनकी मौत होने वाली है. इसका प्रोमो सामने आ चुका है. अनुपमा अपने लाडले बेटे को खोकर सदमे में है.

समर की मौत का जिम्मेदार वनराज, अनुज को ठहराएगा. क्या सच में समर की मौत हो जाएगी. क्या सागर पारेख शो को अलविदा कहने वाले है, ये फैंस जानना चाहते है.

लगातार चर्चा है कि सागर पारेख इस सीरियल से बाहर हो सकते हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि ये अफवाह है. फिल्मीबीट के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया को सेट पर आने से रोक दिया है क्योंकि दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

रिपोर्ट की मानें तो यह अनुपमा के लिए एक भावनात्मक क्षण होगा जो शो की दिशा बदल देगा. दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एक बड़े सीक्वेंस की योजना बनाई गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, सागर पारेख शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन एक बड़ा मोड़ है जिसके कारण शो में उनकी दोबारा एंट्री हो सकती है. यह वास्तव में रचनात्मक का एक मास्टरस्ट्रोक है शो के लिए प्रचार बनाने के लिए टीम.

समर की मौत की अटकलों के बीच, सागर पारेख ने एक फोटो अनुपमा के साथ शेयर किया है, जिसके बाद फैंस का ध्यान उनके कैप्शन पर गया. सागर ने कैप्शन में लिखा, हम आपसे प्यार करते हैं… क्या आप हमसे प्यार करते हैं.

सागर पारेख के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उनसे पूछ रहे है कि क्या वो सच में शो छोड़ रहे है. कई यूजर्स दावा कर रहे है कि हो सकता है कि वो कोमा में चले जाए और उसके बाद फिर वो वापस ठीक हो जाएंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो समर, तोशू, वनराज, अनुज सब क्लब में पार्टी कर रहे होते है. वहां कुछ बदमाश आते है जिनसे उनलोगों की बकझक हो जाती है. जिसके बाद वो अनुज पर गोली चला देता है और समर बीच में आ जाता है. ऐस में उसकी मौत हो जाती है.

अनुपमा में समर का किरदार पहले पारस कलनावत निभाते थे. हालांकि शो छोड़ने के बाद उनकी जगह सागर पारेख ने ली.

अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनुपमा समर की फोटो लेकर बैठी होती है और अनुज आता है. अनुज से वो कहती है कि जब भी वो उसको देखती है उसे समर का चेहरा याद आता है.
Also Read: Bigg Boss 17: 2 पत्नियां, करोड़ों में नेटवर्थ, कौन है Youtuber Armaan Malik? शो में इस पत्नी संग लेंगे एंट्रीप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










