ePaper

दिवाली पर सलमान खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, क्या Tiger 3 से भाईजान कर पाएंगे कमाल?

Updated at : 12 Nov 2023 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली पर सलमान खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, क्या Tiger 3 से भाईजान कर पाएंगे कमाल?

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज होने वाली है. इससे पहले भी सलमान की फिल्में दीवाली पर रिलीज हो चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रच डाला. लिस्ट में प्रेम रतन धन पायो, करण अर्जुन, बॉडीगार्ड है.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘टाइगर 3‘, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. मूवी रिलीज होने में अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे है.

undefined

‘टाइगर 3’ वाईआरएफ की जासूसी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में है. जबकि जोया और टाइगर फिर से अपने रोल को दोहराते दिखेंगे.

undefined

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सिनेमाई टाइमलाइन में यह पांचवीं फिल्म है. पिछली सभी चार फिल्में – ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ – ब्लॉकबस्टर रही हैं. दीवाली पर ये फिल्म कमाल कर पाएगी या नहीं, ये देखना बाकी है.

undefined

टाइगर 3 में इमरान हाशमी, शाहरुख खान, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रिद्धि डोगरा भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने रोल के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस ली है.

undefined

सोनम कपूर और सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो दिवाली के दौरान रिलीज हुई थी. फिल्म में सोनम और सलमान की जोड़ी ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. बॉक्स ऑफिस ने इसने करीब 388 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

undefined

पीरियड कोरियन फिल्म ‘मास्करेड’ से प्रेरित ‘प्रेम रतन धन पायो’ है. इस फिल्म से सलमान खान-सूरज बड़जात्या की जोड़ी की वापसी भी हुई. हालांकि मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई.

undefined

प्रेम रतन धन पायो का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. फिल्म में अरमान कोहली, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म ने 388 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

undefined

करण अर्जुन में शाहरुख खान और सलमान खान थे. इसके अलावा फिल्म में काजोल, ममता कुलकर्णी, जॉनी लीवर, रंजीत, आसिफ शेख, अशोक सराफ, जैक गौड और अर्जुन फिरोज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

undefined

फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 43 करोड़ रुपए की कमाई की थी. सलमान और शाहरुख ने करण सिंह-अजय और अर्जुन सिंह-विजय का डबल रो प्ले किया था.

undefined

सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड रोमांटिक एक्शन मनोरंजक फिल्म है. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 252 करोड़ रुपये कमाए थे. सिद्दीकी द्वारा निर्देशित मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

Also Read: Tiger 3 Advance Booking: पहले ही दिन सलमान खान की टाइगर 3 कमा सकती है 100 करोड़! बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola