Diwali 2023: दिवाली पर रिलीज हुई इन 6 फिल्मों को निकला था दिवाला, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बुरी तरह फ्लॉप

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Nov 2023 6:46 AM

विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के अवसर पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है. कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है, जबकि कुछ रिलीज होते ही फुस्स साबित हो जाती है. आपको बताते है वैसी 6 फिल्में जो दिवाली रिलीज पर असफल रही.

विज्ञापन
undefined

संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया साल 2007 में दिवाली पर रिलीज हुई थी. इसमें रणबीर कपूर और सोनम कपूर थे. हालांकि फिल्म व्यावसायिक रूप से बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई.

undefined

दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता प्रतीक बब्बर थे जिनसे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने शुरुआत में फिल्म में किरदार निभाने के लिए संपर्क किया था. हालांकि उनके ऑफर को ठुकाराने के बाद ये किरदार रणबीर को मिला था.

undefined

अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय बच्चन और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत, एक्शन रिप्ले 1985 की फिल्म बैक टू द फ्यूचर पर आधारित है. एक्शन रिप्ले 1985 की फिल्म बैक टू द फ्यूचर पर आधारित है.

undefined

फिल्म साल 2010 में दिवाली पर रिलीज हुई थी और ये फ्लॉप रही थी. दर्शकों को मूवी लुभा नहीं पाई और इसने बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई की.

undefined

ब्लू एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसे अमेरिकी लेखक जोशुआ लूरी और ब्रायन एम. सुलिवन ने लिखा था. फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार, जायद खान और लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं और फिल्म में कैटरीना कैफ की भी विशेष भूमिका है.

undefined

फिल्म ब्लू को दर्शकों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. ये साल 2009 की दिवाली पर रिलीज हुई थी.

undefined

2018 में रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. वाईआरएफ की फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना जैसे शानदार कलाकार थे, बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही.

undefined

यह 300 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर केवल 150 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही.

undefined

फिल्म जान-ए-मन साल 2006 में रिलीज हुआ था और इसमें अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रीति जिंटा और अनुपम खेर ने काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही.

undefined

सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म मैं और मिसेज खन्ना कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म साल 2009 में दिवाली पर रिलीज हुई थी.

Also Read: दिवाली पर सलमान खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, क्या Tiger 3 से भाईजान कर पाएंगे कमाल?
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola