प्रियंका चाहर चौधरी को इस वजह से हर ऑडिशन में कर दिया जाता था रिजेक्ट, छोड़कर चली गई थी मुंबई..ऐसे बदली किस्मत

बिग बॉस 16 में इन-दिनों प्रियंका चाहर चौधरी धमाल मचा रही है. एक्ट्रेस अकेले ही सबके छक्के छुड़ा रही है. प्रियंका ने टीवी शो उड़ारिया से घर-घर में पहचान बनाई. आज हम एक्ट्रेस के संघर्ष के दिनों के बारे में बात करेंगे.

प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में एक मानी जा रही हैं. उनकी पॉपुलैरिटी हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. हर कोई प्रियंका का दीवाना है. शो में भी एक्ट्रेस हर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखती है.

प्रियंका चाहर चौधरी का जन्म जयपुर में हुआ था. उनके पापा आर्मी ऑफिसर हैं. ऐसे में बचपन से ही एक्ट्रेस काफी डिसिप्लिन के साथ रही हैं. 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो किया था.

जिसके बाद वह मुंबई आ गई. हालांकि यहां उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. पतली होने की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता है. एक वक्त आया, जब उन्होंने मुंबई छोड़ना का फैसला लिया और फिर से जयपुर आ गई. यहां उन्होंने मेकअप का कोर्स किया.

मेकअप रील्स बनाने के दौरान ही प्रियंका चौधरी को ‘उड़ारियां’ शो से कॉल आया और एक वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा गया. एक्ट्रेस ने अपनी ग्लैमरस अदाओं में वीडियो बनाया और टीम से महच चार घंटे में उन्हें कॉल आया कि वह सेलेक्ट हो गई हैं.

प्रियंका ने बहुत कम उम्र में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. उन्होंने ‘ये है चाहतें’, ‘परिणीति’ सहित कई टीवी शोज में काम किया हैं. टीवी शो ‘उड़ारियां’ में प्रियंका ने तेजो संधू की भूमिका निभाई थी. इसी शो में उनकी और अंकित की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




