Entertainment News: सीरियल गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर लगी आग, सभी सुरक्षित
Entertainment News: जानेमाने अभिनेता और निर्देशक फिल्मकार सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. उनके अंतिम संस्कार तकरीबन तमाम सेलेब्स पहुंचे थे. कई सेलेब्स उन संग बिताई पुरानी यादों को साझा कर रहे हैं. ‘जाने भी दो यारो’ और ‘मिस्टर इंडिया’ में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले कौशिक ने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था. वहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है. यहां पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें लाइव…
ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ-साथ
https://www.instagram.com/reel/CpnO7XIgacJ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर सभी सुरक्षित
गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और आग लग गई. ऐसे में सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और जल्द ही इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की जानी है. इसके प्रोडक्शन हाउस – कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स द्वारा एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने कहा, आज दोपहर ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ के सेट पर आग लग गई. हमारे सभी कर्मचारी, कलाकार, ठेकेदार और साइट पर मौजूद अन्य साथी सुरक्षित हैं.
अर्जुन कपूर बने चीयर लीडर
https://www.instagram.com/reel/CpmpxQJtJbF/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
फैंस के साथ दिखी रानी मुखर्जी
https://www.instagram.com/reel/Cpm943KA68E/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
नोरा फतेही ने लगाई आग
सान्या मल्होत्रा की अदा
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए