Entertainment News: बेटी मालती और निक संग फैमिली ट्रिप पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड के गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है. कहीं कोई स्टार अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कोई अपने बयान को लेकर. इन-दिनों दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर खबरों में बनी हुई है. एक्ट्रेस के भगवा बिकिनी पर बवाल छिड़ गया है. जहां कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ फिल्म को बैन करने की बात कर रहे हैं. इधर बिग बॉस 16 भी ट्रेंड कर रहा है. जहां विकास और अर्चना के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. दोनों ने एक दूसरे को भला बुरा कहा.

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह को ईडी ने भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को अभिनेता रकुल प्रीत सिंह को टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म उद्योग) ड्रग्स मामले से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है. एक्ट्रेस को 19 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. साल 2017 में भंडाफोड़ किए गए एक हाई-एंड ड्रग्स रैकेट के संबंध में जांच के हिस्से के रूप में समन किए जाने के बाद रकुल पिछले साल सितंबर को संघीय जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं.

प्रियंका ने शेयर की मालती की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती की एक अनमोल तस्वीर शेयर की है. फोटो में दिखाया गया है कि कैसे वह और पति निक जोनास हाल ही में फैमिली ट्रिप के लिए मालती को एक एक्वेरियम में ले गए थे. प्रियंका और निक ने मास्क पहन रखा था जबकि एक्टर ने एक बार फिर हार्ट इमोजी से मालती का चेहरा छुपा लिया. इतना ही नोटिस करना काफी था कि मालती अपनी मां को देख रही थी जैसे किसी ने पूरे परिवार की तस्वीर खींची हो.

डायरेक्टर एटली ने शेयर की गुड न्यूज

भारतीय फिल्म मेकर एटली के ऐसे प्रशंसक हैं जो हमेशा उनके काम को लेकर उत्साहित रहते हैं. अब निर्देशक ने अपनी पत्नी कृष्णा प्रिया की प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. अपने सोशल मीडिया पर एटली की पत्नी कृष्णा प्रिया ने उनके के साथ अपनी कुछ दिल को जीत लेने वाली तस्वीरों के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की हैं. उन्होंने उसके साथ एक नोट शेयर करते हुए लिखा है, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम प्रेग्नेंट हैं, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है.” उनकी शादी को 8 साल हो चुके है और एटली और प्रिया अपने जीवन में एक नए चैप्टर की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

बिग बॉस 16 में नजर आयेंगे कियारा और विक्की

सर्कस का नया गाना रिलीज

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटिड फिल्म सर्कस का नया गाना सुन जरा रिलीज हो गया है. इस गाने में रणवीर, जैकलीन और पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर डबल रोल हैं. फिल्म इसी 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola