Koffee With Karan 8 में होगी 'सिंघम' की एंट्री, गेस्ट लिस्ट में साउथ के बड़े स्टार्स का भी नाम शामिल!
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Oct 2023 1:20 PM
Koffee With Karan 8: करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 इन दिनों सुर्खियों में है. इस सीजन करण के साथ काउच पर कौन-कौन गेस्ट बैठेंगे, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फिल्ममेकर ने गेस्ट को लेकर खुलासा कर दिया है.

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ वापस आ रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है और इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

कॉफी विद करण 8 के नये प्रोमो में करण जौहर अपने Konscience से बात करते नजर आ रहे. वो कहते है कि शो में किसे बुलाएं, इसे लेकर वो कंफ्यूज है.
https://www.instagram.com/reel/CyKpgp5Im4D
प्रोमो में करण अपने दुश्मनों को बुलाने पर विचार कर रहे हैं, जिस पर उनके कॉन्साइंस का कहना है कि यह सीजन उनके 80 साल का होने तक चलेगा. इसके बाद वह स्टार किड्स को ना बुलाने की बात कहते हैं.

करण जौहर ने प्रोमो के जरिए गेस्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है. कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का प्रीमियर 26 अक्टूबर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 8 के पहले गेस्ट रोहित शेट्टी और अजय देवगन होंगे. कहा जा रहा है कि शो में वो अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को प्रमोट करते दिखेंगे.
ये भी कहा जा रहा है कि कॉफी विद करण 8 में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. साल 2004 में शो के सीजन 1 के पहले एपिसोड में शाहरुख खान नजर आए थे.

कॉफी विद करण सीजन 7 काफी सक्सेसफुल रहा था. पिछले सीजन सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, आमिर खान, सारा अली खान नजर आए थे.

कॉफी विद करण 8 के लिए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी नाम सामने आ रहा है. अगर वो शो में आते है तो शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ का यह पहला संयुक्त इंटरव्यू होगा.

कॉफी विद करण 8 में सुहाना खान के साथ-साथ आर्चीज कलाकार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह को भी बुलाने की बात कही जा रही है.

ऐसी चर्चा है कि कॉफी विद करण 8 में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अन्य को आमंत्रित किए जाने की संभावना है.
Also Read: Singham Again में दुश्मन को मिटाने में अजय देवगन का साथ देंगे ये 5 स्टार्स, इतने करोड़ में शूट होगा क्लाइमेक्सप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










