ePaper

Khatron Ke Khiladi 13 में टीवी की इन 2 हसीनाओं की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, प्रतियोगियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

Updated at : 10 Jun 2023 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 में टीवी की इन 2 हसीनाओं की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, प्रतियोगियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

खतरों के खिलाड़ी 13 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो को लेकर हर दिन कई तरह की अपडेट्स सामने आती रहती है. अब खबर है हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी रियालिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं. इन दिनों को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

विज्ञापन
undefined

खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कई फेमस सेलेब्स साउथ अफ्रीका में रोहित शेट्टी संग खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. शो को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आती रहती हैं. जिसके देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं.

undefined

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो शो के मेकर्स ने दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान से केपटाउन जाने के लिए संपर्क किया है, ताकि उन प्रतियोगियों में शामिल हो सकें, जो इस समय स्टंट कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है.

undefined

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका और हिना को अभी कुछ दिन पहले ही कॉल आया है और उन्होंने अभी तक साइन नहीं किया है. अगर ऐसा होता है, तो फैंस को काफी मजा आने वाला है.

undefined

दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा पहले भी रह चुकी हैं. उन्होंने उस वक्त मौजूद सभी प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर दी थी.

undefined

खतरों के खिलाड़ी 13 जुलाई के मिड में शुरू होने जा रहा है. इसमें शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अर्जित तनेजा, अंजलि आनंद, न्यारा एम बनर्जी और साउंडस मौफकीर बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं.

undefined

रिपोर्ट की मानें तो डेजी शाह खतरों के खिलाड़ी 13 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट में से एक हैं. कथित तौर पर, वह प्रति एपिसोड 15 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. वहीं शिव ठाकरे प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola