Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Mar 2024 9:55 AM
Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव मुश्किल में फंस गए है. रविवार को एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब उनके दोस्त मुनव्वर फारूकी ने इसपर रिएक्शन दिया है.
Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है. एल्विश को रविवार को नोएडा पुलिस ने सांप के जहर मामले में गिरफ्तार कर लिया.

एल्विश की गिरफ्तारी की खबर इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. सांप के जहर मामले में एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एल्विश के दोस्त और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने एल्विश की गिरफ्तारी की खबर पर रिएक्ट किया. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, मुनव्वर ने कहा कि, मुझे कुछ भी आइडिया नहीं है इस बारे में.

मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा ”मेरा फोन तो बंद था. मेरे फोन की बैटरी पूरी डेड हो चुकी है. मुझे नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ.”

मुनव्वर मुंबई में होली कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे. कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते हुए बिग बॉस 17 विनर ने मीडिया से बात में ये बातें कही. फिलहाल उनकी बातों से ऐसा लगता है कि वो एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बारे में उन्हें उस समय जानकारी नहीं थी.

मुनव्वर और एल्विश यादव हाल ही में दोस्त बने है. दोनों को आईएसपीएल के फ्रेंडली मैच में क्रिकेट खेलते देखा गया था. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया था.

मुनव्वर और एल्विश का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों एक-दूसरे को हग करते दिखे थे. हालांकि एल्विश को उनके फैंस ने मुनव्वर के साथ दोस्ती रखने पर काफी नाराजगी दिखाई.

बता दें कि एल्विश सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. उनके यूट्यूब वीडियोज आते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगते है. वो हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं.

हाल ही में एल्विश मैक्सटर्न को मारने-पीटने को लेकर चर्चा में आ गए थे. उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मैक्सटर्न को पिटते दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










