Elvish Yadav News: बेटे एल्विश यादव के लिए फूट-फूटकर रोई उनकी मां सुषमा, पिता बोले- वो बेगुनाह है…
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Mar 2024 3:35 PM
Elvish Yadav News: एल्विश यादव इन-दिनों पूरी तरह मुसीबत में फंस गए हैं. उन्हें सांप के जहर मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब एक वीडियो में यूट्यूबर की मां रोती हुई दिख रही हैं. अली गोनी ने भी रिएक्ट किया है.
Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को सांप के जहर मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब एल्विश की मां सुषमा यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह क्लिप में अपने बेटे के लिए रोती-बिलखती हुई नजर आ रही थीं. वह अपने बेटे से मिलने के लिए तरस रही हैं. इस वीडियो पर टीवी एक्टर अली गोनी ने रिएक्ट किया है. अभिनेता का एल्विश की मां को ऐसी हालत में देखना दिल दहला देने वाला था.
एल्विश यादव के माता-पिता बेटे को बता रहे हैं निर्दोष
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अपने बेटे के बारे में बात की और वह इमोशनल हो गए. एल्विश के माता-पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताया और पीपुल्स फॉर एनिमल्स (पीएफए) की अध्यक्ष और भाजपा नेता मेनका गांधी से यूट्यूबर के प्रति दया दिखाने को भी कहा.
वीडियो में एल्विश की मां की आंखों में आंसू
एल्विश यादव की मां के रोने का वीडियो एक ट्वीट के साथ शेयर किया गया था जिसमें लिखा था, “मां का दर्द, मुझे इस मां-बेटे के बंधन की सराहना करनी चाहिए, एल्विश यादव अपनी मां से गहराई से जुड़ा हुआ है और अभी उनकी मां एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. भगवान उन्हें लड़ने की शक्ति दें. वीडियो पर रिएक्ट देते हुए, अली गोनी ने ट्वीट किया, “एक वीडियो में एल्विश की मां को रोते हुए देखने के बाद मेरा दिल (टूटा हुआ इमोजी)… मुझे उम्मीद है कि वह अपने बेटे से जल्द से जल्द मिलेगी, और मुझे उम्मीद है कि वह अब विवादों से दूर रहेगा.”
हाई-सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट हुए एल्विश यादव
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को क्वारंटाइन सेल से हाई-सिक्योरिटी वाले बैरक में ट्रांसफर कर दिया गया है. नोएडा पुलिस ने उन्हें सांप के जहर मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया था. पिछले साल उनके खिलाफ सेक्टर 39 में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. एल्विश को फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अन्य कैदियों की तरह जेल में रहें एल्विश याद
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रियलिटी टीवी फेम की जेल में पहली रात ठीक नहीं बीता. सेलिब्रिटी होने के बावजूद एल्विश यादव के साथ भी अन्य कैदियों की तरह व्यवहार किया गया. बीबी ओटीटी 2 विजेता को अन्य लोगों के समान भोजन परोसा गया और नियमों के अनुसार तीन कंबल दिए गए. एल्विश को जेल के मेनू से खाना परोसा गया, जिसमें पूड़ी, सब्जियां और हलवा शामिल था. यूट्यूबर पूरी रात बेचैन था और रात का अधिकांश समय जागते हुए बिताया. एल्विश के सोमवार, 18 मार्च को अपने परिवार से मिलने की संभावना है.
Also Read- Elvish Yadav News: जेल में यूं कटी एल्विश यादव की पहली रात, लेते रहे करवट, खाना भी नहीं खाया पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










