एकता कपूर ने किया कंफर्म- जल्द खत्म हो रहा है 'नागिन 4', अगले सीजन को लेकर किया ये एलान
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 May 2020 8:58 AM
Ekta kapoor- पिछले कुछ दिनों से एकता कपूर के सीरियल नागिन 4 को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि शो बंद होने वाला है. अब इस शो को लेकर प्रोड्यूसर एकता ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. एकता ने कंफर्म कर दिया है कि 'नागिन 4' जल्द ही खत्म होने वाला है. उन्होंने ये भी कहा कि इस शो के तुरन्त बाद 'नागिन 5' पर काम पर शुरु किया जाएगा.
पिछले कुछ दिनों से एकता कपूर (Ekta kapoor) के सीरियल नागिन 4 (Naagin 4) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि शो बंद होने वाला है. अब इस शो को लेकर प्रोड्यूसर एकता ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. एकता ने कंफर्म कर दिया है कि ‘नागिन 4’ जल्द ही खत्म होने वाला है. उन्होंने ये भी कहा कि इस शो के तुरन्त बाद ‘नागिन 5’ पर काम पर शुरू किया जाएगा.
Also Read: रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीनएकता ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी. एकता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या तुम मेरे नागिनटाइन बनोगे. एकता ने वीडियो में कहा, “मुझसे ‘नागिन 4’ के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबसे सामने इस विषय को स्पष्ट कर दूं. ‘नागिन 4’ का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता. तो, हम ‘नागिन 4’ को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही ‘नागिन 5’ पर काम शुरू करने वाली हूं.”
एकता ने वीडियो में आगे कहा, नागिन के चौथे सीजन पर मै फोकस नहीं कर पाई थी, लेकिन अब अगले सीन में हम अच्छा करेंगे और सभी को पसंद आएगा.’ मैं यह दावे के साथ कह सकती हूं कि यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा और इसे पसंद भी किया जाएगा. एक्टर्स की परफार्मेंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निया शर्मा, अनीता और विजेंद्र जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और जल्द ही अब मैं इन लोगों के साथ कुछ नया लेकर आ रही हूं. साथ ही उन्होंने रश्मि देसाई को भी धन्यवाद दिया. रश्मि ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागिन 4 के लिए शूटिंग शुरू की थी. एकता ने रश्मि के लिए कहा कि इसे एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर रखा जाएगा. दो एपिसोड्स में उनका काम जबरदस्त रहा.’
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










