रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 May 2020 7:27 AM
Rashami Desai- बिग-बॉस 13 फेम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. आये दिन रश्मि सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें औऱ वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो बहुत ही फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आ रही है. इस वीडियो में वो अलग-अलग तीन ड्रेसेज में गजब का डांस करती नजर आती है. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- हर लुक बेहतरीन. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, क्यूट. जबकि बहुत सारे यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया.
बिग-बॉस 13 फेम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं. आये दिन रश्मि सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें औऱ वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो बहुत ही फैशनेबल और स्टाइलिश नजर आ रही है. इस वीडियो में वो अलग-अलग तीन ड्रेसेज में गजब का डांस करती नजर आती है. उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है.
Also Read: VIDEO: ‘लेजा-लेजा रे महकी रात में’ गाने पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई का कातिलाना डांस वायरल, आपने देखा क्या?रश्मि देसाई ने अपने इ्ंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तीन अलग ड्रेसेज में नजर आती है. इन तीनों ड्रेस में एक्ट्रेस कमाल लग रही है. उनका हर लुक बेहतरीन लग रहा है. रश्मि ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह सिर्फ जादू है. फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. इसके साथ ही कई लोग रश्मि देसाई के लॉकडाउन के बीच बदले अंदाज और फिटनेस पर हैरानी भी जता रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा- हर लुक बेहतरीन. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, क्यूट. जबकि बहुत सारे यूजर्स ने वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाया.
इससे पहले रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया था. इसमें वो लेजा-लेजा रे महकी रात में गाने पर डांस कर रही थी. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. फैंस ने इस वीडियो को खूब पसन्द किया था.
इसके पहले रश्मि ने ओपन एंड लूज शर्ट पहने तसवीरें शेयर की थी. इनमें उनका ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कोट किया, ‘बोल्ड एंड ब्यूटीफुल’. साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘शुरुआत करने की हिम्मत करें’.
वर्क फ्रंट पर रश्मि देसाई नागिन 4 में शलाका के रोल में नजर आ रही हैं. फिलहाल लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग बंद है. अब ऐसी खबर आ रही है कि लॉकडाउन के चलते अचानक पैदा हुई बजट की समस्या की वजह से इस धारावाहिक के कुछ बड़े कलाकारों को बाहर करने पर विचार किया जा रहा है. उन कलाकारों में से सबसे पहला नाम टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई का है. खबर है कि कुछ ही समय पहले ही इस धारावाहिक का हिस्सा बनीं रश्मि लॉकडाउन के बाद जारी होने वाले इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










