15वें दिन भी नहीं थमी ‘दृश्यम 3’ की कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन , फोटो – X
Drishyam 3 Box Office Collection Day 15: सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री लेने के बाद भी यह फिल्म दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 15: सुपरस्टार मोहनलाल और डायरेक्टर जीथु जोसेफ की फिल्म दृश्यम 3 लगातार सिनेमाघरों में अच्छा कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, हालांकि फिल्म की कमाई अब पहले के मुताबिक घट गई है, और बॉक्स ऑफिस पर रोजाना थोड़ी-थोड़ी कमाई कर रही है. आइए आपको 15वें दिन की कमाई बताते हैं
15वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ही 81.95 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 20.80 करोड़ रुपये बटोरे. अब तीसरे हफ्ते में आगे बढ़ते हुए फिल्म ने 15वें दिन 1,341 शोज के जरिए 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 119.22 करोड़ रुपये और दुनिया भर में कुल कमाई 230.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

विदेशों में भी फिल्म का जलवा
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने अब तक केवल विदेशी मार्केट से ही 111.25 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यही वजह है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
फिल्म के बारे में
‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी में दिखाया गया है कि कैसे एक आम आदमी अपने परिवार की रक्षा के लिए कानून और सिस्टम से लड़ जाता है और समाज भी उसके साथ खड़ा रहता है. फिल्म के आखिरी हिस्से में दर्शकों को वही पुराना रोमांच और सस्पेंस देखने को मिलता है, हालांकि कुछ रिव्यूज का मानना है कि फिल्म की कहानी को तीसरे पार्ट में जबरदस्ती खींचा गया है.
यह भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन की फिल्म का पहला रिव्यू आउट, तरण आदर्श ने दिए 3.5 स्टार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










