ePaper

Naagin 5: क्या दिव्यांका त्रिपाठी शो में अगली नागिन बनेंगी? एक्ट्रेस ने बताया क्या है सच

Updated at : 07 Jun 2020 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Naagin 5: क्या दिव्यांका त्रिपाठी शो में अगली नागिन बनेंगी? एक्ट्रेस ने बताया क्या है सच

Ekta kapoor- पिछले कुछ दिनों से एकता कपूर (Ekta kapoor) का सीरियल नागिन 4 (Naagin 4) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. जिसके बाद एकता ने कंफर्म किया था कि 'नागिन 4' खत्म होने के तुरन्त बाद 'नागिन 5' पर काम पर शुरू किया जाएगा. नागिन 5 के लिए कई नाम लीड रोल के लिए आ रहे थे, जिनमें एक टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का भी नाम था. वहीं, इस मामले में एक्ट्रेस ने अपनी बात बताई है.

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से एकता कपूर (Ekta kapoor) का सीरियल नागिन 4 (Naagin 4) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं. जिसके बाद एकता ने कंफर्म किया था कि ‘नागिन 4’ खत्म होने के तुरन्त बाद ‘नागिन 5’ पर काम पर शुरू किया जाएगा. नागिन 5 के लिए कई नाम लीड रोल के लिए आ रहे थे, जिनमें एक टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का भी नाम था. वहीं, इस मामले में एक्ट्रेस ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Also Read: एकता कपूर ने किया कंफर्म- जल्द खत्म हो रहा है ‘नागिन 4’, अगले सीजन को लेकर किया ये एलान

दिव्यांका त्रिपाठी ने स्पॉटबॉय से हुई बातचीत में ये साफ कर दिया कि ये सभी खबरें झूठी हैं. उन्होंने कहा कि वो नागिन 5 से अपना नाम जुड़ने की खबरों पर खुद भी हैरान हैं. इसके साथ ही उन्होंने नागिन 5 में किसी तरह का कोई भी किरदार निभाने की खबरों को सिरे से नकार दिया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘बाकियों का तो नहीं पता, लेकिन मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं’.

गौरतलब है कि शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि अगली नागिन बनेंगी हिना खान और दीपिका कक्कड़ बनेंगी, लेकिन बाद में दिव्यांका त्रिपाठी के नाम की काफी चर्चा होने लगी. इसके अलावा कृतिका सेंगर और महक चहल का नाम भी सामने आ चुका है. अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो शो के मेकर्स ही बता पाएंगे.

बता दें कि एकता ने हाल ही में अपना वीडियो शेयर कर कहा था, मुझसे ‘नागिन 4’ के बारे में कई बार पूछा गया, तो मैं एक बार सबसे सामने इस विषय को स्पष्ट कर दूं. ‘नागिन 4’ का एक बेहतरीन अंत होने वाला है क्योंकि एक अंत की शुरुआत करने के लिए किसी चीज को बीच में से शुरू नहीं किया जा सकता. तो, हम ‘नागिन 4’ को खत्म कर रहे हैं और फिर तुरंत ही ‘नागिन 5’ पर काम शुरू करने वाली हूं.”

एकता ने वीडियो में आगे कहा था, नागिन के चौथे सीजन पर मै फोकस नहीं कर पाई थी, लेकिन अब अगले सीन में हम अच्छा करेंगे और सभी को पसंद आएगा.’ मैं यह दावे के साथ कह सकती हूं कि यह सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा और इसे पसंद भी किया जाएगा. एक्टर्स की परफार्मेंस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निया शर्मा, अनीता और विजेंद्र जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और जल्द ही अब मैं इन लोगों के साथ कुछ नया लेकर आ रही हूं. साथ ही उन्होंने रश्मि देसाई को भी धन्यवाद दिया. रश्मि ने देशभर में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागिन 4 के लिए शूटिंग शुरू की थी. एकता ने रश्मि के लिए कहा कि इसे एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर रखा जाएगा. दो एपिसोड्स में उनका काम जबरदस्त रहा.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola