Disha-Talwinder Affairs: क्या दिशा पटानी और तालविंदर कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

Updated at : 27 Jan 2026 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Disha-Talwinder Affairs rumour Lollapalooza India 2026 holds hand

मुंबई में एक प्रोग्राम के दौरान साथ दिखे दिशा-तलविंदर

Disha-Talwinder Affairs: दिशा पटानी और सिंगर तालविंदर का हाथों में हाथ डाले दोबारा दिखना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं. इससे पहले नुपूर सैनन की शादी में दोनों हाथों में हाथ डाले पहली बार दिखे थे. जानिए पूरी कहानी…

विज्ञापन

Disha-Talwinder Affairs: बॉलीवुड की गलियों में जब कोई नाम बार-बार फुसफुसाहट में सुनाई देने लगे, तो समझ लीजिए कहानी दिलचस्प होने वाली है. कुछ ऐसा ही इन दिनों दिशा पटानी और सिंगर तालविंदर को लेकर हो रहा है. लंबे वक्त से चल रही चर्चाओं को अब एक नया मोड़ मिल गया है. दरअसल, Lollapalooza India 2026 में दोनों की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. रविवार शाम फेस्टिवल के दौरान दिशा और तालविंदर को हाथों में हाथ डाले घूमते देखा गया. बस फिर क्या था, दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.

प्रोग्राम के दौरान तलविंदर और दिशा पटानी

यहां से शुरू हुई डेटिंग की अफवाहें

वैसे ये पहली बार नहीं है जब दोनों साथ दिखे हों. इनकी कहानी की शुरुआत उदयपुर में हुई नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की शादी से मानी जा रही है. वहीं पहली बार दोनों को एक साथ देखा गया था. रिसेप्शन में भी दोनों मौजूद थे, लेकिन एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने से बचते नजर आए. अलग-अलग दोस्तों के साथ दिखना लोगों के मन में चल रहे सवालों को और गहरा कर गया.

इससे पहले टाइगर के साथ जुड़ा था नाम

गौरतलब है कि दिशा पटानी 2022 के बाद से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लो-प्रोफाइल रही हैं. इससे पहले उनका नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा था. काम की बात करें तो दिशा के पास ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्में हैं. इसके अलावा वह ‘O’Romeo’ में कैमियो करती नजर आएंगी, जिसमें उनका गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ पहले ही रिलीज हो चुका है.

यह भी पढ़ें: Ashnoor-Abhishek Bonding: अभिषेक और अशनूर की दोस्ती में दरार? कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला मोमेंट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola