ePaper

Ashnoor-Abhishek Bonding: अभिषेक और अशनूर की दोस्ती में दरार? कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला मोमेंट

Updated at : 27 Jan 2026 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ashnoor-Abhishek Bonding after bigg boss 19 house affair rumours

अभिषेक बजाज और अशनूर कौर

Ashnoor-Abhishek Bonding: बिग बॉस 19 के बाद भी अभिषेक और अशनूर चर्चा में हैं. एक इवेंट में अशनूर का अभिषेक का हाथ झटकना फैंस को चौंका गया है. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. जानिए आखिर क्या हुआ?

विज्ञापन

Ashnoor-Abhishek Bonding: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं. खास तौर पर अभिषेक और अशनूर को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही. शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग इतनी मजबूत दिखी कि फैंस को लगने लगा था, घर के बाहर भी कुछ पक रहा है. शो खत्म होने के बाद अभिषेक और अशनूर कई बार साथ नजर आए. कभी पार्टी में, तो कभी किसी कॉन्सर्ट में, यहां तक कि सुनिधि चौहान के शो में भी दोनों की मस्ती चर्चा में रही. लेकिन हाल ही में एक इवेंट में जो हुआ, उसने फैंस को चौंका दिया.

अशनूर को नहीं पसंद आया अभिषेक का टच

इवेंट के दौरान अभिषेक ने कैजुअली अशनूर के कंधे पर हाथ रख दिया, लेकिन अशनूर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने तुरंत अभिषेक का हाथ हटा दिया. इतना ही नहीं, उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स भी साफ बता रहे थे कि वह असहज हो गई हैं. इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर कयासों की बौछाड़ हो गयी है. वहीं, चर्चा यह भी है कि अभिषेक की एक्स वाइफ और अशनूर के पिता भी इस दोस्ती से खुश नहीं हैं.

अशनूर ने अभिषेक को बताया था दोस्त

Bigg Boss 19 से बाहर आने के बाद एक्टर अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी. शो में उनके इमोशनल रिएक्शन को देखते हुए कई लोगों ने उनके बॉन्ड को लेकर अलग-अलग तरह के अटकलें लगाई थी. अशनूर ने तब खुद ही साफ तौर पर कहा था कि उनके बीच का रिश्ता हमेशा से प्लेटोनिक रहा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब लेकिन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

यह भी पढ़ें: Karan Johar Break: पहले जाकिर खान और अब करण जौहर ने लिया ब्रेक, ईश्वर से की ये खास प्रार्थना

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola