Dhurandhar Trailer X Review: रणवीर की दहाड़ और अक्षय खन्ना के सनकी अंदाज ने सबको हिलाया, जानिए X पर मूवी पास या फेल?

Updated:
विज्ञापन
dhurandhar movie X review sanjay dutt and ranveer singh

Dhurandhar Movie X Review Sanjay Dutt And Ranveer Singh

Dhurandhar Trailer X Review: धुरंधर मूवी का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. नए ट्रेलर ने धमाका कर दिया है. दमदार एक्टिंग, तगड़ा एक्शन, सस्पेंस और थ्रीलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. यहां जानिए एक्स पर लोग इस फिल्म के बारे में क्या लिख रहे हैं?

विज्ञापन

Dhurandhar Trailer X Review: अगर आप भी एक्शन, थ्रिल और इंटेंस परफॉर्मेंस वाली मूवी के दीवाने हैं, तो आज रिलीज हुआ धुरंधर का ट्रेलर आपको जरूर देखना चाहिए. इस खबर में हम जानेंगे धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब X पर लोगों ने क्या रिव्यू दिये हैं. कई लोगों ने लिखा है कि हर सीन, हर फ्रेम और हर एक्टर अपने टॉप फॉर्म में दिख रहा है. पढ़िए किसने क्या लिखा…

एक यूजर ने ट्रेलर का रिव्यू देते हुए लिखा, 

APEX PREDATOR… बेरहम, सनकी, अक्षय खन्ना एक अलग ही लेवल पर दिख रहे हैं.
#Dhurandhar ट्रेलर हाल के समय का सबसे बेहतरीन ट्रेलर है.

दूसरे यूजर ने लिखा, 

4 मिनट लंबा ट्रेलर, फिर भी कहानी के बारे में ज्यादा नहीं बताया गया. हर कोई अपने बेस्ट रूप में नजर आ रहा है, लेकिन #ArjunRampal का शुरुआती सीन तो एक अलग ही लेवल का है.

वहीं तीसरे ने लिखा,

#AdityaDhar ने इस बार कुछ बड़ा और जबर्दस्त तैयार किया है.

बता दें, धुरंधर मूवी के ट्रेलर में फिल्म से जुड़े हर एक्टर को शानदार तरीके से पेश किया गया है. अक्षय खन्ना का किरदार बेहद रोमांचक है. “धुरंधर” एक हिंदी भाषा की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके राइटर, डायरेक्टर और को-क्रिएटर आदित्य धर हैं. इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है.

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर

डायरेक्टर: आदित्य धर

प्रोड्यूसर: ज्योति देशपांडे, आदित्य धर, लोकेश धर

कास्ट

  • रणवीर सिंह
  • संजय दत्त
  • अक्षय खन्ना
  • अर्जुन रामपाल
  • आर माधवन

धुरंधर मूवी ट्रेलर

ALSO READ: Bollywood Clips: रोमांस के ठीक पहले हुमा ने नवाज को कहा ‘भाई’, कैमरे पर लगे रोने

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola