Deva On OTT: भसड़ मचाने आ रहे हैं शाहिद कपूर, देवा इन दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Deva On OTT

Deva On OTT: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अगर अभी तक आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो अब नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Deva On OTT: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. मूवी ने भारत में 33 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 55.8 करोड़ कमाए. एक्शन थ्रिलर में शाहिद एसीपी देव अम्ब्रे की भूमिका में हैं, जबकि पूजा एक पत्रकार दीया सथाये का किरदार निभाती नजर आ रही है. अगर अभी तक आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो अब यह ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

कब और कहां देखें शाहिद कपूर की देवा

रोशन एंड्रयूज की ओर से निर्देशित देवा साल 2013 की मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक है. शाहिद कपूर स्टारर मूवी 28 मार्च, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पोस्ट में लिखा था, “भसड़ मचा ट्रिगर चला देवा आ रहा है.”

क्या है देवा की कहानी

कहानी मुंबई पुलिस के एसीपी देव अम्बरे पर आधारित है, जो एसीपी रोहन डिसिल्वा की रहस्यमय हत्या की जांच करते हैं, जिनकी पुलिस परेड ग्राउंड में वीरता पुरस्कार समारोह के दौरान हत्या कर दी जाती है. देव मामले को सुलझाने और हत्यारे का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि कहानी में एक अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब देव के साथ एक दुर्घटना होती है, जिससे उसकी याददाश्त चली जाती है.

देवा में कौन से कलाकार हैं मौजूद

देवा में शाहिद कपूर एसीपी देव अम्ब्रे, पावेल गुलाटी, एसीपी रोहन डिसिल्वा और पूजा हेगड़े, पत्रकार दीया सथाये की भूमिका में हैं. इसके अलावा प्रवेश राणा, मनीष वाधवा, गिरीश कुलकर्णी और प्रवीण पाटिल जैसे कलाकार भी हैं. रोशन एंड्रूज की ओर से निर्देशित इस फिल्म की स्टोरीलाइन अब्बास दलाल, बॉबी-संजय, हुसैन दलाल, सुमित अरोड़ा और अरशद सैयद ने लिखी है. फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है और गीत राज शेखर ने लिखे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat: सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर के बाद जाट तो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola