Coolie: रजनीकांत की फिल्म से सामने आया आमिर खान का पहला धुआंधार लुक, कैमियो से मचाएंगे तहलका
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Jul 2025 10:34 AM
Coolie Vs War 2 Clash
Coolie से आमिर खान का पहला लुक रिलीज हुआ है. रजनीकांत की फिल्म में ‘दहा’ के किरदार में कैमियो कर धमाका करेंगे आमिर. क्लाइमेक्स में होगा तगड़ा एक्शन. आइए बताते हैं सबकुछ.
Coolie Aamir Khan First Look: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ से आमिर खान का पहला धुआंधार लुक सामने आ गया है. यह आमिर की तमिल सिनेमा में डेब्यू फिल्म भी है और वे इसमें कैमियो रोल निभा रहे हैं, लेकिन इस कैमियो की चर्चा पूरी फिल्म की तरह हो रही है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.
‘दहा’ लुक में आमिर खान
3 जुलाई को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आमिर खान का लुक रिलीज किया. इसमें आमिर ‘दहा’ नामक किरदार में नजर आ रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट लुक में आमिर का किरदार सिगार के साथ रफ-टफ अंदाज में दिखता है. चश्मा, गहन नजरें और धुएं का घेरा.यह लुक इंटरनेट पर वायरल हो चुका है.
रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन की तगड़ी कास्ट
फिल्म में आमिर के साथ-साथ रजनीकांत लीड रोल में हैं. इसके अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, साउबिन शाहिर, सत्यराज और लारा दत्ता जैसे सितारे भी नजर आएंगे. इस फिल्म को लोकेश कनगराज डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ‘विक्रम’, ‘लियो’ और ‘कैथी’ जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. कुली उनकी अगली महाताकतवर पेशकश है.
क्लाइमेक्स में धमाका करेंगे आमिर
खास बात यह है कि आमिर खान फिल्म के क्लाइमेक्स में रजनीकांत से भिड़ते नजर आएंगे. यह सीन एक्शन और इमोशन से भरपूर होगा, जिसमें दमदार डायलॉग्स और फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे. इस कैमियो के लिए आमिर ने 10 दिनों तक राजस्थान में शूटिंग की है.
रिलीज डेट और फैंस की एक्साइटमेंट
‘कुली’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. आमिर खान का लुक सामने आने के बाद से ही फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










