Video : अथिया के प्यार में क्लीन बोल्ड राहुल आज शाम 4 बजे लेंगे रात फेरे

Updated:
विज्ञापन

शादी का उत्सव खंडाला में सुनील के फार्महाउस पर शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल से शादी के बंधन में बंधने जा रही है. आज अथिया, राहुल की दुल्हनिया बनने जा रही है. शादी का उत्सव खंडाला में सुनील के फार्महाउस पर शुरू हो चुका है. रोहन श्रेष्ठ, क्रिकेटर वरुण आरोन, ऋतिक भसीन और गिप्पी ग्रेवाल संगीत समारोह में नजर आए. दोनों आज शाम 4 बजे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी करेंगे.

सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और कुछ टॉप बिजनेसमैन को भी इनवाइट किया गया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में दक्षिण भारतीय व्यंजन होंगे और परंपरा को बनाए रखते हुए मेहमानों को केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा. . बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात साल 2019 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. कहा जाता है कि इस मुलाकात के बाद वो तुरंत दोस्त बन गये. सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उनके अफेयर की अफवाहें इंटरनेट पर वायरल होने लगी. अथिया ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम-ऑफिशियल जरूर बनाया था, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑन रिकॉर्ड स्वीकार नहीं किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola