CID में ACP प्रद्युम्न की जर्नी खत्म होने पर शिवाजी साटम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने 22 साल तक…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Apr 2025 6:29 PM
Shivaji Satam on CID journey
CID के पॉपुलर किरदार ACP प्रद्युम्न के शो से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स ने आज एक पोस्ट के जरिए कर दी है. इस बीच अब खुद एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम का भी रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने शो में अपने ट्रैक खत्म होने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही 22 साल की अपनी जर्नी को लेकर भी बात की है.
CID: सोनी टीवी का पॉपुलर कल्ट शो सीआईडी लंबे वक्त से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. लेकिन अब हाल ही में खबर आ रही है कि शो के पसंदीदा किरदार ACP प्रद्युम्न जल्द ही शो से बाहर होने वाले हैं. मेकर्स ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात को कंफर्म कर दिया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए निचे कैप्शन में लिखा, ‘एसीपी प्रद्युमन की प्यारी याद में… एक ऐसा नुकसान जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. एक युग का अंत.’
इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी निराश हो गए हैं. इस बीच अब सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम का भी रिएक्शन आ गया है. उन्होंने बताया कि मेकर्स ने उन्हें उनके ट्रैक खत्म होने पर कोई जानकारी नहीं दी है. साथ ही वह कुछ वक्त के लिए शो से ब्रेक लेने वाले हैं.
ट्रैक खत्म होने पर क्या बोले शिवाजी साटम?
एसीपी प्रद्युम्न यानी एक्टर शिवाजी साटम ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए अपने ट्रैक खत्म होने पर कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. मैंने कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है. मेकर्स को पता है कि आगे शो में क्या होने वाला है.’ उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने हर चीज को अपने हिसाब से लेना सीख लिया है. अगर सीआईडी से उनका ट्रैक खत्म कर दिया जाता है तो इससे उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं होगी.
‘मेरे लिए ये खूबसूरत जर्नी रही…’
शिवाजी साटम ने आगे कहा, ‘मुझे ये नहीं बताया गया कि सीआईडी से मेरा ट्रैक खत्म कर दिया गया है या नहीं. फिलहाल मैं इस शो की शूटिंग नहीं कर रहा हूं. मैं मई महीने में छुट्टी लेने की प्लानिंग कर रहा हूं क्योंकि मेरा बेटा विदेश में रहता है. अब वह इंडिया लौट रहा है. मैंने सीआईडी के पिछले सीजन में 22 साल तक एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाया और इसका आनंद लिया है. मेरे लिए ये खूबसूरत जर्नी रही. इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है. अभी मैं सिर्फ एक ब्रेक पर जा रहा हूं और अपनी लाइफ को एन्जॉय करने जा रहा हूं. मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है. मुझे लगता है कि हर किसी को एक ब्रेक लेने का हक मिलना चाहिए. मेरा ट्रैक फिर शुरू होगा या नहीं, ये ऐसा है कि मेकर्स को अच्छी तरह से पता है.’
यह भी पढ़े: KKPK 2: कपिल शर्मा की दुल्हन बनी आश्रम की ‘बबिता’? किस किसको प्यार करूं 2 के नए पोस्टर से मची हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










