Celebrity MasterChef Winner: ना तेजस्वी प्रकाश ना गौरव खन्ना, ये शख्स बन सकता है शो का विनर, नाम जान नहीं होगा यकीन

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Mar 2025 11:58 AM

विज्ञापन

Celebrity MasterChef finalists

Celebrity MasterChef Winner: शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है. शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और अब इसके विनर के नाम पर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

Celebrity MasterChef Winner: कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर कौन होगा, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. शो 27 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था. शो गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, राजीव अदतिया, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम, फैसल शेख, उषा नाडकर्णी, कविता सिंह, चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत के साथ शुरू हुआ था. शो को फराह खान होस्ट करती है और इसमें विकास खन्ना और रणवीर बरार बतौर जज नजर आते हैं. शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और टॉप 5 में तेजस्वी, गौरव, निक्की, राजीव और फैजल का नाम शामिल हैं. इस बीच विनर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर कौन होगा?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा दिलचस्प हो गया है. फिलहाल शो में विनर कौन होगा, इससे फिनाले के दिन पर्दा हटेगा. हालांकि सोशल मीडिया पर मीडिया यूजर्स का कहना है कि निक्की तंबोली एक मजबूत प्लेयर है. यहां तक ऐसी चर्चा है कि विनर तेजस्वी प्रकाश या नहीं गौरव खन्ना नहीं है. यूजर्स का कहना है कि निक्की की जीत पक्की है. हालांकि इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये सारी सिर्फ अटकलें हैं. एक्ट्रेस ने अपने कुकिंग स्किल्स से सबको इम्प्रेस किया है. अब देखना है कि क्या सच में वह विनर बनती है या नहीं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हिना खान आएंगी नजर

वहीं, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो आ चुका है, जिसमें हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं. ऐसी चर्चा है कि दोनों शादी करने वाले हैं और वह वह अपनी वेडिंग का मेन्यू डिसाइड करने के लिए शो में आ रहे. रणवीर बरार कपल का बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं और पूरी टीम को वह दो हिस्से मां बांटते है. दूल्हे की टीम में निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और उषा नाडकर्णी है. जबकि दूसरी टीम में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, फैसल शेख हैं. इसका प्रोमो सानी चैनम ले शेयर कर कैप्शन में लिखा, लड़की वाले या लड़की वाले? हिना के वेडिंग मेन्यू में कौन सी टीम की डिश सेलेक्ट होगी?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola