Budget 2023: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हमेशा किया जाता है नजरअंदाज, जानिये फिल्म निर्माता ने ऐसा क्यों कहा

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Feb 2023 2:23 PM

विज्ञापन

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा है कि बजट जब भी आने वाला होता है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री काफी उम्मीद भरी नजरों से घोषणाओं का इंतजार करती है. लेकिन सरकार द्वारा हमारे मनोरंजन उद्योग को हमेशा नजरअंदाज कर दिया जाता है.

विज्ञापन

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया. जिसमें हर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषनाएं की गई. सत्ता पक्ष इस बजट को जनता के हित में बता रही है वहीं, विपक्ष की ओर से इस बजट को फेल कहा जा रहा है. नई कर व्यवस्था में बदलाव, इलेक्ट्रिक वाहन, टीवी, कैमरा और लेंस भी सस्ते कर दिए गए है. हालांकि एक बार फिर मनोरंजन जगत के लिए कुछ भी घोषनाएं नहीं हुई. जिसके बाद फिल्ममेकर, कलाकार दुखी दिखाई दे रहे हैं.

अशोक पंडित ने कही ये बात

एएनआई से बात करते हुए, अशोक पंडित ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने मनोरंजन उद्योग को गंभीरता से नहीं लिया है और इसे अन्य उद्योगों के समान महत्व नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा, “मनोरंजन उद्योग जिसमें सिनेमा, टेलीविजन, ओटीटी और राज्य के शो शामिल हैं, हमेशा उम्मीद करते हैं कि जब भी बजट की घोषणा होने वाली होती है, यह साल दर साल होता है, लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे मनोरंजन उद्योग को सरकार द्वारा हमेशा उपेक्षित किया गया है”.

बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ भी नहीं

“बजट में अन्य उद्योगों के बारे में जिस तरह से बात की गई है, चाहे वह कपड़ा उद्योग हो, चाहे वह साबुन उद्योग हो या स्वास्थ्य उद्योग. जिस तरह से अन्य उद्योगों की पहचान, चर्चा, बहस और लाभ के बारे में सोचा गया है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को आज तक किसी भी सरकार ने उस तरह का महत्व या गंभीरता नहीं दी है. हम चर्चा करते रहे हैं, हम संपर्क करते रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वह गंभीरता, जहां तक हमारी इंडस्ट्री की बात है, इस देश की राजनीति में नहीं है.

Also Read: Entertainment Budget 2023 LIVE: अशोक पंडित बोले- बजट से उम्मीद होती है लेकिन नजरअंदाज किया जाता है…
नितिन गडकरी ने कही ये बात

आम बजट पेश होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बजट से आत्मनिर्भर भारत के सपना पूरा होगा. सभी वर्गों को इस बार के बजट में ध्यान में रखा गया है. और विशेष तौर पर माध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस बार टैक्स बनाया गया है. वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है…टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है. लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola