Brahmastra: ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्ड वाइड कमाए 225 करोड़, अयान मुखर्जी बोले- थैंक्यू दर्शक इस प्यार के...
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Sep 2022 6:34 AM
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ. फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. ब्रह्मास्त्र ने महज तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब अयान मुखर्जी ने दर्शकों के लिए एक हैप्पी पोस्ट लिखा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने रविवार को 40 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की. अब निर्देशक अयान मुखर्जी ने दर्शकों के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. अयान ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म की कुछ झलकियां दिखाई दे रही है. इसमें लिखा गया है फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया, वर्ल्डवाइड ब्रह्मास्त्र ने 225 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ब्रह्मास्त्र ने अपने पहले वीकेंड में दर्शकों के साथ एक शानदार शुरुआत की है! भावना केवल कृतज्ञता और अधिक कृतज्ञता की है – हमारे दर्शकों के लिए!” उन्होंने आगे कहा, “दर्शकों से स्वीकृति – फिल्मों में काम करने वाला एकमात्र पुरस्कार है. ब्रह्मास्त्र का भविष्यत्रयी, और एस्ट्रावर्स, अंततः हमारे दर्शकों के हाथों में है, और इस सप्ताह के अंत में हमने उनसे वापस प्राप्त किया है… लाइट – हमारे इतने साल के मेहनत के लिए!”
https://www.instagram.com/p/CiZdL0-AUn0/?hl=en
अयान ने आगे कहा, “मुझे गर्व है कि हम पिछले 3 दिनों में सिनेमाघरों में महान एनर्जी पैदा करने में कामयाब रहे, जिसमें लोग बाहर आए और एक साथ बैठे – हमारे सिनेमा के लिए एक बहुत ही नई तरह की फिल्म देखने के लिए, जो प्रौद्योगिकी को अगले स्तर पर ले जाती है, और यह भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की आत्मा को बनाए रखते हुए करता है.” उन्होंने कुछ आंकड़े देकर निष्कर्ष निकाला, “हम इस सप्ताह के अंत में ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर # 1 मूवी भी थे … हमारे लिए गर्व, उत्साह की बात है.
Also Read: Brahmastra BO collection day 3: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ब्रह्मास्त्र, भूल-भुलैया 2 का पछाड़ा
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 41 से 42 करोड़ रुपये कमाए. अपने पहले शनिवार को इसने लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई और सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने में सफल रही. इसके साथ, फिल्म का तीन दिन का कुल 110 करोड़ रुपये है. कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2, जो इस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वालों में से एक है, ने पहले वीकेंड में लगभग 56 करोड़ रुपये कमाए थे. निश्चित रूप से ब्रह्मास्त्र ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े थे. तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










