Box Office Report: सितारे जमीन पर ने लूटी बादशाहत, तो हाउसफुल 5-कुबेर की हालत पंचर, ठग लाइफ की भी सांसे फूली

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Jun 2025 8:39 AM

विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: जून 2025 में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5', 'ठग लाइफ', 'सितारे जमीन पर' और 'कुबेर' में से कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई रही और किसका रहा फीका प्रदर्शन? जानें अब तक की कमाई का पूरा लेखा-जोखा.

विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जून के महीने में कई फिल्मों ने दस्तक दी. इसमें बॉलीवुड की दो फिल्में और साउथ की दो शामिल थीं. इनके नाम अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, और धनुष की ‘कुबेर’ है. अब इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कौन राज कर रहा है और किसकी हालत टाइट हो गई, आइए आपको बॉक्स ऑफिस के पुरे हिसाब किताब से समझाते हैं.

ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमल हासन की ठग लाइफ अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ से एक दिन पहले रिलीज हुई थी. इसके बावजूद यह फिल्म अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब रही. फिल्म ने sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 48.13 करोड़ का ,जो कि बेहद निराशाजनक है.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 दिन पार कर लिए हैं. फिल्म ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जाने लगी. फिल्म ने अबतक 177.3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बड़े बजट पर बनी यह फिल्म अबतक 200 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. और बहुत जल्द इसके कारोबार पर ब्रेक लगता भी नजर आ रहा है.

कुबेर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपरस्टार धनुष की कुबेर को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म हाल ही में 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. और 5 दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 55.34 करोड़ कमा लिए. हालांकि, फिल्म की रफ्तार सुस्त होते भी नजर आ रही है. ऐसे में अगर इसने वीकडेज में अच्छा परफॉर्म नहीं किया, तो इसके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाये हुए है. फिल्म ने अपना आधा से ज्यादा बजट भी वसूल लिया है. 20 जून को आई इस फिल्म ने अबतक 67.03 करोड़ का कलेक्शन किया है.

कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग?

जाहिर है इन आंकड़ों से कि कम बजट पर बनी सितारे जमीन पर कमाल कर रही है. वहीं, बाकी फिल्में कछुए की रफ्तार से कुछ और कमाई करना चाह रही.

यह भी पढ़े: Panchayat 4 X Review: क्या मंजू-क्रांति देवी की राजनीति ने तोड़ दी दर्शकों की उम्मीदें? जानें जनता का सीजन 4 पर रिएक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola