Zee Cine Awards 2025 में ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 2’ का राज, जानें विनर्स की डिटेल लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Zee Cine Awards 2025

Zee Cine Awards 2025

Zee Cine Awards 2025 में ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 2’ के एक्टर्स कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर ने बेस्ट एक्टर-बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड अपने नाम किया है. वहीं, स्त्री 2 के आइटम सांग ‘आज की रात’ ने भी विनर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन

Zee Cine Awards 2025 का आयोजन 17 मई को मुंबई में हुआ था. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्ती शामिल हुई, जिनमें कार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर, रश्मिका मंदाना, अनन्या पांडे, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिज, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, विवेक ओबेरॉय और राशा थडानी जैसे कलाकार का नाम शामिल है. यहां कई स्टार्स ने जहां अपने परफॉरमेंस से अवार्ड नाईट में चार चांद लगाया. तो वहीं, कई एक्टर्स को उनके बेहतरीन काम के लिए अवार्ड से नवाजा भी गया है. इस बीच आइए जानते हैं, किस कलाकार को कौन-सा अवार्ड मिला है.

किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड?

इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए मिला और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड श्रद्धा कपूर को फिल्म स्त्री 2 के लिए मिला है. वहीं, फिल्म ‘स्त्री 2’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है.

अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म : स्त्री 2
  • बेस्ट एक्टर : कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
  • बेस्ट एक्ट्रेस : श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : रवि किशन (लापता लेडीज)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : माधुरी दीक्षित (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट डायलॉग्स : आर्टिकल 370
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मधुबंती बागची (आज की रात- स्त्री 2)
  • व्यूअर्स चॉइस बेस्ट सॉन्ग : आज की रात (स्त्री 2)
  • व्यूअर्स चॉइस बेस्ट फिल्म : स्त्री 2
  • व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस : श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
  • व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
  • व्यूअर्स चॉइस बेस्ट डायरेक्टर : अमर कौशिक (स्त्री 2) और किरण राव (लापता लेडीज)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : नितांशी गोयल और प्रतिभा रंता (लापता लेडीज)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर : लक्ष्य लालवानी (किल) और अभय वर्मा (मुंज्या)
  • बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल : जयदीप अहलावत (महाराज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल : करती सेनन(तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
  • बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल : अपारशक्ति खुराना और अभिजीत बनर्जी (स्त्री 2)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले : स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
  • बेस्ट स्टोरी : अनिल शर्मा, अमजद अली और सुनील सिरवैया (वनवास)
  • बेस्ट म्यूजिक : सचिन-जिगर (स्त्री 2)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी : लापता लेडीज
  • बेस्ट VFX: मुंज्या
  • एक्सपर्ट कॉस्टयूम डिजाइन : दर्शन झालन (लापता लेडीज)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : अमर सिंह चमकीला
  • बेस्ट लिरिक्स : इरशाद कामिल (मेनू विदा करो- अमर सिंह चमकीला)
  • बेस्ट एडिटिंग : आरती बजाज (अमर सिंह चमकीला)
  • एक्सपर्ट बैकग्राउंड स्कोर : संदीप शिरोडकर (भूल भुलैया 3)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन : किंग्शुक मोरन (स्त्री 2)
  • जी5 आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय यंग टैलेंट : शरवरी वाघ
  • जी5 बेस्ट एक्टर : विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

इस इवेंट में कई सितारों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 के गाने पर डांस किया और रश्मिका मंदाना ने पुष्पा के फेमस गाने “सामी सामी” पर डांस परफॉर्म किया. वहीं, विक्रांत मैसी, अपारशक्ति खुराना और तमन्ना भाटिया ने मिलकर स्त्री 2 के गाने “आज की रात” पर धमाकेदार डांस किया. जबकि, अनन्या पांडे और राशा थडानी जैसे स्टार्स भी अवार्ड शो में थिरकते नजर आए.

यह भी पढ़े: Mission Impossible 8 box office Day 1: भारत में चला टॉम क्रूज का जादू, मिशन इम्पॉसिबल 8 बनी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola