Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में लेगी गीतांजलि एंट्री, अभीरा इस शख्स के साथ फिर से छोड़ देगी अरमान का घर
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Aug 2025 10:56 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में एक नये शख्स की एंट्री होगी. उसकी एंट्री की वजह से अभीरा घर छोड़कर चली जाएगी. दूसरी तरफ दादी सा की बेइज्जती कृष करता है. उसकी बातों को सुनकर दादी सा हैरान रह जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी मायरा का ट्रैक दिखाया जा रहा है. अभीरा जान गई है कि मायरा ही उसकी बेटी पूकी है. वह कोशिश में लगी है कि मायरा उसे अपना ले और मां कहे. अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि पोद्दार हाउस में एंट्री लेगी. मायरा उसे देखकर बहुत खुश हो जाएगी और उसे गले से लगा लेगी. मायरा उससे पोद्दार हाउस में ही रहने के लिए कहेगी. इसके लिए वह अरमान से परमिशन मांगेगी.
पोद्दार हाउस में होगी गीतांजलि की एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान से कहेगी कि माउंट आबू में वह लोग गीतांजलि के घर में रहते थे. अब वह पोद्दार हाउस में रहेगी. अरमान कुछ कह नहीं पाता. अभीरा ये देखकर घर छोड़कर जाने की तैयारी करती है. मायरा और अरमान के लाख मनाने के बाद भी अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ देती है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा को लेकर घर से चली जाएगी और गीतांजलि घर में रहने के लिए आ जाएगी. दूसरी तरफ दादी सा के घर वापस आने पर हर कोई खुश है, लेकिन कृष नहीं. कृष दादी सा की बेइज्जती करता है.
कृष पर गुस्सा करेगा अंशुमन
अबतक आपने देखा कि अंशुमन को दादी सा बताती है कि उन्हें फिर से पोद्दार हाउस वापस मिल गया है. विद्या उसे बताती है कि अरमान ने केस लड़ा और जीत हासिल की. ये सुनकर मायरा काफी खुश हो जाती है कि उसके पिता ने केस जीत लिया है. अंशुमान चुपचाप तान्या को फोन करता है और पूछता है कि क्या कृष ने अभीरा के परिवार के साथ कुछ गलत किया है. अंशुमन पोद्दार हाउस आता है और कृष पर काफी गुस्सा होता है. वह उसे थप्पड़ मारने वाला होता है, तभी तान्या बीच में आ जाती है. अंशुमन कहता है कि वह अपनी बहन की शादी तान्या से रद्द कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










