Viral Video: खान परिवार से एक और सुपरस्टार तैयार, बेटे अब्राहम की सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Abram Khan Viral Video
Abram Khan Viral Video

Viral Video: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते हुए नजर आए हैं.

विज्ञापन

Viral Video: शाहरुख खान बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं. उनके पास एक्टिंग से लेकर डांसिंग तक का हर टैलेंट है, लेकिन एक टैलेंट है जो खुद बॉलीवुड के बादशाह को भी नहीं आता. वह है सिंगिंग टैलेंट, जिसे अब खुद उनके लाडले छोटे बेटे अबराम खान एक मंच पर दिखाते हुए नजर आए हैं. शाहरुख खान के फैन पेज ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर अबराम की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें अबराम हाथ में गिटार लिए ब्रूनो मार्स का गाना ‘डाय विद अ स्माइल’ गाते हुए नजर आए हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘खान परिवार का छोटा सुपरस्टार.’ दूसरे यूजर ने लिखा, सो क्यूट.’ बाकी अन्य यूजर्स को भी वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़े: Viral Video: सीमा हैदर का छलका दर्द, सचिन संग तोड़ने वाली हैं रिश्ता? वीडियो वायरल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola