Tabassum: जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गई तबस्सुम, एक्ट्रेस के निधन पर बोले अदनान सामी- अब जन्नत के और भी…

टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की होस्ट और दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम अब हमारे बीच नहीं है. उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर दुख जता रहे है. सुनील शेट्टी, अदनान सामी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.
Tabassum Net Worth: दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल ने 78 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके बेटे होशांग गोविल ने दी. तबस्सुम ने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें ‘बेबी’ तबस्सुम के नाम से जाना जाता था. इसके अलावा एक्ट्रेस का टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन काफी लोकप्रिय था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस काफी शानदार लाइफ जीती थी.
तबस्सुम का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उनके बेटे होशांग गोविल ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ दिन पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पेट की समस्याओं (गेस्ट्रो) से पीड़ित थी और हम वहां जांच के लिए गए थे. उन्हें रात 8.40 बजे और रात 8.42 बजे दो बार दिल का दौरा पड़ा. उनका शुक्रवार की रात निधन हो गया.’
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तबस्सुम की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं, एक्ट्रेस के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख जताया है. एक्टर सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर लिखा, यह लॉस बहुत व्यक्तिगत है. अभिनय और सिनेमा के लिए मेरा प्यार उनकी फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से उपजा था. रेस्ट इन पीस तबस्सुम जी. आप बहुत याद आओगे.
This loss is so personal 💔. My love for acting & cinema stemmed from her Phool Khile Hai Gulshan Gulshan. Rest in Peace Tabassum Ji. You will be missed so much. #RIPTabassum pic.twitter.com/nNqKT8hFAm
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) November 20, 2022
सिंगर अदनान सामी ने लिखा, तबस्सुम साहिबा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. हम टेलीविजन पर उनकी प्यारी, मुस्कुराती और सिग्नेचर स्टाइल को कभी नहीं भूलेंगे जिसने हमारा दिल जीत लिया. अब जन्नत के और भी फूल खिलेंगे गुलशन गुलशन. वहीं, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा, कोई भी शब्द आपकी आवाज और हमेशा मुस्कुराने वाले व्यक्तित्व के साथ न्याय नहीं कर सकता है. उन्हें कभी उदास नहीं देखा. वह हमेशा पॉजिटिव ऊर्जा से भरी रहती थी, जिसे वह चारों ओर फैलाती थी. आपकी याद आएगी तबस्सुम जी. फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति. परिवार के प्रति संवेदनाएं.
Saddened to learn the news that Tabassum Sahiba has passed away. We will never forget her adorable, smiling & signature style on Television that won our hearts.
“Ab Jannat Ke Aur Bhi Phool Khilainge Gulshan Gulshan…”إِنَّا لِلّهِ وَإِنَّـا إِلَيْهِ رَاجِعون🤲
#Tabassum pic.twitter.com/xG68GC3Xl5
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 19, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










