Tabassum Last Post: तबस्सुम का आखिरी Instagram पोस्ट हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस के दर्द को किया था बयां

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Nov 2022 8:13 AM

विज्ञापन

अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट तबस्सुम अक्सर फिल्मों से जुड़े किस्से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया करती थी. उनके निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस के दर्द को बयां करती दिखी थी.

विज्ञापन

Tabassum Last Post: दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम गोविल अब हमारे बीच नहीं हैं. एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी मौत पर बॉलीवुड काफी दुखी है. सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वाले उनके नाम सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिख रहे है. साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे है. इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस रेहाना खान के बारे में बताती दिखी.

तबस्सुम का आखिरी पोस्ट

अभिनेत्री और टॉक शो होस्ट तबस्सुम अक्सर फिल्मों से जुड़े किस्से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया करती थी. फिल्मों के छोटे-छोटे क्लिप शेयर कर एक्ट्रेस दिलचस्प कहानी सुनाती थी. इस बीच उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है. इसमें वो रेहाना खान उर्फ संजना के बारें मे बताती दिखी. एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि इंडस्ट्री उनकी मदद करने में नाकाम रही जो कैंसर से पीड़ित थी और मांग रही थी.

https://www.instagram.com/p/ClCLmH_rhoT/
‘तबस्सुम टॉकीज’ शो

तबस्सुम एक जानी-पहचानी एक्ट्रेस थी. एक्ट्रेस एक आलीशान जिंदगी जीती थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा एक्ट्रेस का एक यूट्यूब चैनल था, जिसका नाम ‘तबस्सुम टॉकीज’ था. रिपोर्ट्स की मानें तो इससे भी अच्छी कमाई होती थी. इसे चैनल को उन्होंने अपने बेटे होशांग के साथ मिलकर शुरू किया था.

Also Read: Tabassum Last Post: तबस्सुम का आखिरी Instagram पोस्ट हो रहा वायरल, इस एक्ट्रेस के दर्द को किया था बयां
तबस्सुम के बेटे होशांग ने कही ये बात

अभिनेत्री तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ दिन पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह पेट की समस्याओं (गेस्ट्रो) से पीड़ित थी और हम वहां जांच के लिए गए थे. उन्हें रात 8.40 बजे और रात 8.42 बजे दो बार दिल का दौरा पड़ा. उनका शुक्रवार की रात निधन हो गया. सोमवार को उनकी याद में परिवार वालों ने एक प्रार्थना सभा रखा है.

एक्ट्रेस ने इन फिल्मों में किया था काम

तबस्सुम ने अपने करियर की शुरुआत नरगिस से एक बाल कलाकार के रूप में की थी. उन्हें दूरदर्शन के कार्यक्रम फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की वजह से काफी लोकप्रियता मिली. एक्ट्रेस ने सरगम, ‘संग्राम’, ‘दीदार’, बैजू बावरा जैसी फिल्मों में काम किया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola