Vedaa OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही है जॉन अब्राहम की 'वेदा', जानें कब और कहां देखें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Oct 2024 1:11 PM

विज्ञापन

Vedaa

Vedaa OTT Release: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. फिल्म 15 अगस्त को राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' के साथ रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

Vedaa OTT Release: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार है. यह फिल्म 15 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों के साथ क्लैश हुई थी और बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी की एक्टिंग और एक्शन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसलिए वह लगातार फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की डिमांड कर रहे थे. जिसके बाद एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने के लिए फिल्म वेदा ओटीटी पर रिलीज होगी. आइए बताते हैं आप इस फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं.

कब और कहां देखें वेदा?

जी5 ने जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके डिजिटल प्रीमियर का ऐलान किया है. वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है कि, ‘न्याय की इस लड़ाई में वो रुकने वाली नहीं है. कल वेदा को जी5 पर देखें.’ यानी कि जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा 10 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी. जिसका मतलब है कि यह फिल्म देखने के लिए आपको ज्यादा नहीं बस कुछ घंटे का इंतजार करना पड़ेगा.

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Also Read: Friday Release: शुक्रवार को लगेगा मनोरंजन का मेला, एक या दो नहीं, एक साथ रिलीज होंगी 9 फिल्में

फिल्म के बारे में

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, फिल्म में स्त्री 2 के एक्टर अभिषेक बनर्जी विलेन के किरदार में हैं. वेदा 15 अगस्त को राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ के साथ रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारत में 22.54 करोड़ का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola