Varun Dhawan ने अपने पिता डेविड धवन के आशीर्वाद से की 2022 की शुरुआत,फैंस बोले- बाप-बेटे की जोड़ी जबरदस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2022 12:12 PM

विज्ञापन

वरुण धवन ने नये साल का स्वागत खास तरीके से किया. उन्होंने अपने पिता से आशीर्वाद लेते हुए फोटो पोस्ट किया हैं, जिसपर फैंस रिएक्ट कर रहे है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan ) ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal ) के साथ रील वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में पहली बार दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए थे. अब एक्टर ने खास तरीके से नये साल की शुरुआत की. वरुण ने अपने पिता डेविड धवन के साथ नए साल की शुरुआत के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हुए कुछ तसवीरें शेयर की हैं.

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्रम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने पिता डेविड धवन के साथ दिख रहे है. तसवीरों में एक्टर अपने पिता का पैर छूते दिख रहे है. दिग्गज निर्देशक के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है औऱ वो उसे आशीर्वाद दे रहे है. फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CYNtCI0KMNE/

एक्टर वरुण धवन ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, इस साल सारा आशीर्वाद लें. नववर्ष की शुभकामनाएं.” इस पोस्ट को प्रशंसकों और बॉलीवुड के वरुण के साथियों का भी भरपूर प्यार मिला. एक यूजर ने लिखा, बाप-बेटे की जोड़ी जबरदस्त है. दूसरे यूजर ने लिखा, सर हैप्पी न्यू ईयर. एक औऱ यूजर ने लिखा, बहुत सुन्दर फोटो. एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इसपर रेड हार्ट बनाया.

Also Read: विक्की कौशल इंदौर में बाइक की सवारी कर बुरे फंसे, नकली नंबर प्लेट लगाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज

इससे पहले वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में जिसमें वो अपनी फिल्म का गाना ‘हटजा सामने से तेरी भाभी खड़ी है’ नताशा को किस करते दिखे थे. इसे शूट करने के पीछे एक्टर ने कहानी भी बताई थी. उन्होंने कहा था कि मैंने नताशा को कहा कि मैं ये रील किसी और के साथ शूट कर लूंगा, ताकि वह ऐसा करने के लिए राजी हो जाए.

फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन भेड़िया में कृति सेनन के साथ काम कर रहे हैं. इसके अलावा एक्टर जुग जुग जीयो में भी काम कर रहे है. इस फिल्म में वो कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स के साथ काम कर रहे है. फिल्म का पोस्टर कुछ समय पहले ही जारी किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola