Vanvaas Box Office Collection: वनवास हिट हुई या फ्लॉप, यहां जानें 7 दिनों का टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Vanvaas OTT Release Date

Vanvaas OTT Release Date

Vanvaas Box Office Collection: अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित और नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर वनवास 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आइये जानते हैं 7 दिनों में इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Vanvaas Box Office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अनिल शर्मा ‘गदर 2’, ‘अपने’, ‘वीर’ और ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इसी महीनों उनकी एक और मूवी रिलीज हुई, जिसका नाम वनवास था. इसमें नाना पाटेकर के साथ उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा भी हैं. पारिवारिक ड्रामा के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. मूवी दर्शकों को इम्प्रेस करने में बुरी तरह फेल हुई. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने करोड़ की कमाई की.

वनवास ने 7 दिनों में कितना किया क्लेक्शन

जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित, वनवास ने ओपनिंग डे पर 65 लाख रुपये की कम शुरुआत की. दूसरे दिन इसने 90 लाख रुपये कमाए, इसके बाद तीसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई और यह 1.25 करोड़ तक पहुंच गई. हालांकि चौथे, पांचवें और छठे दिन इसने 50 लाख के आसपास ही कमाए. अब सातवें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद वनवास का टोटल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Vanvaas Box Office Collection Day 1- 65 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 2- 90 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 3- 1.25 करोड़
  • Vanvaas Box Office Collection Day 4- 50 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 5- 50 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 6- 50 लाख
  • Vanvaas Box Office Collection Day 7- 35 लाख

Vanvaas Total Collection- 4.65 करोड़

वनवास ने इस वजह से खोए स्क्रीन्स

वनवास ओपनिंग के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. बेबी जॉन और पुष्पा 2 की बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इसने अपने स्क्रीन्स भी खो दिए. वनवास अनिल शर्मा की 2023 की फिल्म, गदर 2: द कथा कंटीन्यूज की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आई है. फिल्म की कहानी दीपक त्यागी (नाना पाटेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनोभ्रंश से पीड़ित है. उनके बच्चे उन्हें मरने के लिए छोड़कर चले जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Vanvaas Box Office Day 5: लाखों में सिमटी वनवास की कमाई, 5 दिनों में किया महज इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Vanvaas Movie Review: अनिल शर्मा की फिल्म वनवास देख आ जाएगी घर की याद, परिवार से जुड़ी यादें होगी ताजा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola