Baby John Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन का निकला दम, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Dec 2024 5:44 PM

विज्ञापन

Baby John on prime video

Baby John Box Office Day 2: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका कितना कलेक्शन रहा.

विज्ञापन

Baby John Box Office Day 2: वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. कैलीज की ओर से निर्देशित एक्शन थ्रिलर को एटली कुमार की ओर से निर्देशित थेरी का रीमेक माना जा रहा है. इसमें सलमान खान का धमाकेदार कैमियो भी है. जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों ने खूब पसंद किया. आइये जानते हैं दूसरे दिन मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

बेबी जॉन ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

वरुण धवन की फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन निराशाजनक है. सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर एक्शन थ्रिलर ने महज 4.75 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन 16.07 करोड़ हो गया. वहीं ओपनिंग डे पर मूवी ने 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. गुरुवार यानी 26 दिसंबर को बेबी जॉन की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.54 प्रतिशत थी. इस मूवी को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज बना हुआ है. इसने 1100 करोड़ की कमाई कर ली है.

बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़
  • Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़

Baby John Total Collection Day 1: 16.07 करोड़

वरुण धवण की सबसे बड़ी ओपनिंग है बेबी जॉन

पिछले पांच सालों में बेबी जॉन वरुण धवण की सबसे बड़ी ओपनिंग है. उनकी 2019 की रिलीज कलंक, जो आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक मल्टी-स्टारर थी, ने 2019 में अपने शुरुआती दिन में 21.60 करोड़ रुपये कमाए थे. वरुण की आखिरी कुछ थियेटर रिलीज स्ट्रीट डांसर 3 डी, जुग जुग जीयो और भेड़िया हैं, जिन्होंने दोहरे अंक में ओपनिंग की थी. बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी जैसे स्टार्स भी हैं.

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर वरुण धवण की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जान लें कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baby John Review: ब्लॉकबस्टर है इमोशन्स, एक्शन, म्यूजिक के साथ वरुण धवन की शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola