2024 में बवाल काटने आ रही हैं साउथ की ये फिल्में, जिसे देखने के बाद आप तालियां बजाते नहीं रुकेंगे

Updated:
विज्ञापन
2024 में बवाल काटने आ रही हैं साउथ की ये फिल्में, जिसे देखने के बाद आप तालियां बजाते नहीं रुकेंगे

Upcoming South Movies Of 2024: साउथ की फिल्में देखने वालों की भरमार है. ऐसे में मेकर्स उनकी पसंद का ख्याल न रखे ऐसा कैसे हो सकता है. इसलिए इस साल बैक टू बैक ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनके नाम जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे.

विज्ञापन

Upcoming South Movies Of 2024: हिंदी फिल्मों से ज्यादा आज के समय में दर्शन साउथ की फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं. इसका कारण यह भी है कि दर्शकों को एक ही फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा, रोमांस और थ्रिल देखने को मिल जाता है. ऐसे में अगर आप साउथ की फिल्मों का इंतजार कर रहे थे तो आज हम आपके लिए इस साल रिलीज होने वाली साउथ की सभी फिल्मों के नाम लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको मजा ही नहीं बल्कि बहुत मजा आने वाला है.

गेम चेंजर

एस. शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर में साउथ सुपरस्टार राम चरन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार आईएएस ऑफिसर की है, जो निष्पक्ष चुनाव के लिए काम करता है, ताकि देश से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी नेता खत्म हो जाए. यह अपकमिंग फिल्म सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली है.

कल्कि 2898 AD

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 एडी, एक साइंस फिक्शन फिल्म है. इस अपकमिंग फिल्म को पूरे 600 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है. कल्कि की कहानी विष्णु के 10 वें अवतार कल्कि की है, जो दुनिया को प्रलय से बचने के लिए इस धरती पर प्रकट हुआ है. इस फिल्म में दर्शकों को साउथ सुपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हसन समेत कई बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं. नाग अश्विन की यह फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघर पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

Also Read Upcoming Films Of June 2024: सिनेमाघरों में जल्द एंट्री होगी इन फिल्मों की, जो इस बोरिंग जून को एंटरटेनिंग बना देंगी

ओजी

ओजी एक तेलुगु फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुजीत ने किया है. इस फिल्म में साउथ के जाने माने एक्टर पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी, श्रिया रेड्डी, प्रियंका मोहन और अर्जुन दास समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी.

देवरा: पार्ट 1

कोरातला सिवा के निर्देशन में बनी देवरा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस अपकमिंग फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. देवरा को लगभग 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाला है, जिसमें से इसका पहला भाग 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगा.

पुष्पा 2: द रूल

सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2: द रूल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज का सीक्वल है.

इंडियन 2

एस. शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म इंडियन 2 में कमल हसन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली है. फिल्म में कमल हसन के अलावा प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत, सिद्धार्थ समेट और भी बहुत से एक्टर्स नजर आएंगे. यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola