Udit Narayan की बिल्डिंग में लगी आग, घटना का VIDEO वायरल, जानें कैसे हैं सिंगर
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Jan 2025 5:29 PM
Udit Narayan residential building catches fire
Udit Narayan: पॉपुलर सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में सोमवार रात आग लग गई. भयंकर हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद फैंस को सिंगर की चिंता सताने लगी.
Udit Narayan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर उदित नारायण की मुंबई स्थित बिल्डिंग में 6 जनवरी को भीषण आग लग गई. रिपोर्ट्स की मानें तो हादसा बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ. इमारत का एक अपार्टमेंट पूरी तरह आग की चपेट में आ गया. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी समय लग गया.
आग लगने के बाद क्या बोले उदित नारायण
आग लगने के बाद उदित नारायण ने इंडिया टुडे संग बात करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित हैं और ए विंग में रहते हैं, जबकि आग बी विंग में लगी. हालांकि इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. सिंगर ने कहा, ”आग लगने के बाद इमारत का अलार्म बज गया और निवासियों को चार से पांच घंटे तक नीचे रहना पड़ा था. आग करीब रात 9 बजे के आसपास लगी. स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी.
आग लगने से एक शख्स की हुई मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भयानक आग ने उदित नारायण के पड़ोसी राहुल मिश्रा की जान ले ली, जो दूसरे विंग की 11वीं मंजिल पर रहते थे. मिश्रा को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया गया. इमारत में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. फैंस इसे देखकर काफी चिंता में है. वह यही बार-बार पूछ रहे हैं कि सिंगर ठीक तो है न. बता दें कि उदित नारायण, एक पॉपुलर प्लेबैक सिंगर है. जिन्होंने कई हिट गाने दिए हैं. अपनी सुरीली आवाज के लिए फेमस सिंगर ने पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण अर्जित किए हैं.
यह भी पढ़ें- Udit Narayan Birthday: मां से मिली प्रेरणा से लेकर 100 रुपए महीना कमाने तक, सुरों के बादशाह का संघर्ष भरा जीवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










