Tumbbad: आनंद एल राय ने तुम्बाड की री-रिलीज की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन 5 साल में कई लोगों…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Tumbbad

तुम्बाड का क्रेज लोगों के बीच सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. दर्शक फिल्म के सीन्स और डायलॉग के बारे में एक्स पर शेयर कर रहे हैं. अब फिल्म की सक्सेस पर आनंद एल राय ने बात की.

विज्ञापन

Tumbbad: राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित तुम्बाड इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. सोहम शाह स्टारर हॉरर मूवी दर्शकों को डराने में कामयाब रही. 12 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में मूवी जब रिलीज हुई थी, तब इसने दर्शकों को उतना इम्प्रेस नहीं किया था. हालांकि री-रिलीज के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. दर्शक मूवी को देख रहे हैं और कहानी की सराहना कर रहे हैं. आनंद एल राय ने तुम्बाड की फिर से रिलीज की सफलता पर रिएक्शन दिया.

तुम्बाड के री-रिलीज पर आनंद एल राय ने चुप्पी तोड़ी

तुम्बाड एक लोककथा फैंटेसी थ्रिलर है, जिसकी कहानी आपको अपनी सीट से बांधी रखेगी. तुम्बाड का निर्माण आनंद एल के बैनर कलर येलो प्रोडक्शंस ने किया है. जूम के साथ एक बातचीत में, आनंद एल राय ने फिल्म की सक्सेस पर बात की. आनंद ने कहा, ”तुम्बाड री-रिलीज एक वजह से की गई. जब हमने इसे 2018 में रिलीज किया, फिल्म को देखने उतनी संख्या में थियेटर में नहीं आए. लोगों ने फिल्म को प्यार किया, लेकिन नंबर्स काफी कम थे. इन पांच साल में कई लोगों ने इसे ओटीटी पर देखा. मैंने उनमें इस बात का अफसोस देखा कि उन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा. हमें पता था कि अगर री-रिलीज होगी तो दर्शक जिसे इसे नहीं देखने का गिल्ट था, वो इसे देखने आएंगे.”

तुम्बाड ने री-रिलीज के बाद कितनी कमाई की

तुम्बाड री-रिलीज ने सातवें दिन करीब 1. 33 करोड़ का बिजेनस किया. अब तक टोटल कमाई इसकी 13.44 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. पिछले वीक ही सोहम शाह ने तुम्बाड 2 की घोषणा की है. इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. बीते दिन नेशनल सिनेमा डे पर मूवी की टिकट 99 रुपये में बिकी और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में दिखी.

Also Read-Tumbbad 2: तुम्बाड 2 का हुआ ऐलान, फिर दिखेगा खौफ का मंजर, फिल्म को देख थर-थर कांपने लगेंगे दर्शक

Also Read- Tumbbad Re-Release Collection: बॉक्स ऑफिस पर तुम्बाड का कब्जा, री-रिलीज के बाद भी करीना की फिल्म को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola