ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म के ओटीटी डिटेल्स के बारे में जानें.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri OTT Release: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. 25 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. हालांकि दर्शकों को बता दें कि प्राइम सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद फिल्म को फ्री में नहीं देखा जा सकता. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.
अमेजन प्राइम पर आई फिल्म, लेकिन चुकाने होंगे इतने पैसे
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट मॉडल पर रखी गई है, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए 349 रुपये चुकाने होंगे. दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो अक्सर कई फिल्मों को पहले रेंट पर रखता है और फिर कुछ समय बाद सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त स्ट्रीमिंग में शामिल किया जाता है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कार्तिक- अनन्या का जादू
रोमांटिक कॉमेडी होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 32.95 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 49.5 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 90 करोड़ रुपये था, ऐसे में कमाई के लिहाज से इसे कार्तिक आर्यन के करियर की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जा रहा है.
जानें फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी रे मेहरा यानी कार्तिक आर्यन से शुरू होती है. उसका करियर चमकदार है और लाइफस्टाइल बेहद शानदार, लेकिन वह दिल से रिश्तों पर भरोसा नहीं करता. सिंगल मदर के साथ बड़े होने के कारण उसने जल्दी सीख लिया कि जिंदगी अकेले भी संभाली जा सकती है. क्रोएशिया के एक यॉच ट्रिप पर उसकी मुलाकात रूमी वर्धन से होती है. आगरा से आई रूमी एक लेखिका है और उसे रिश्तों पर पूरा भरोसा होता है. जैसे-जैसे दोनों करीब आते हैं, रे अपने डर और अधूरेपन से सामना करने लगता है.
यह भी पढ़ें- लॉन्च इवेंट के बीच स्टेज छोड़कर क्यों चले गए शाहिद कपूर, आखिर क्या हुआ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










