Tiger 3: कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों को सिनेमाघरों में नाचते हुए देख…

Updated:
विज्ञापन
Tiger 3: कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों को सिनेमाघरों में नाचते हुए देख…

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी काफी अच्छा रिसपांस मिला है. अब कैटरीना कैफ उर्फ जोया ने मूवी की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

कैटरीना कैफ और सलमान खान अभिनीत टाइगर 3 रविवार को दिवाली के मौके पर देशभर में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिसपांस मिला. कई थियेटर्स में तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल रहा. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. टाइगर 3, टाइगर जिंदा है (2017) का सीक्वल है और वॉर (2019), और पठान (2023) की घटनाओं के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है. यह एक्शन थ्रिलर मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है. टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने टाइगर और जोया की भूमिका निभाई है, जबकि इमरान हाशमी नकारात्मक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. कैटरीना कैफ का कहना है कि टाइगर 3 देश भर में हर किसी को जो मनोरंजन प्रदान कर रहा है, उसे देखना वाकई आनंददायक है और दिवाली का त्यौहार अतिरिक्त बोनस लेकर आया है. कैटरीना कैफ देश के कोने-कोने से आए लोगों को सिनेमाघरों में खुशी से नाचते हुए देखकर खुश हैं. वह साझा करती हैं, “दर्शकों का उत्साह, जयकार और सीटियां इस त्योहारी सीज़न के दौरान सिनेमाघरों में उनके द्वारा बिताए गए अविश्वसनीय समय को दर्शाती हैं.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola