Thug Life First Review: कमल हासन की ठग लाइफ फ्लॉप या हिट, पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

Published by :Ashish Lata
Published at :05 Jun 2025 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Thug Life First Review

Thug Life First Review

Thug Life First Review: कमल हासन की ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार ने रंगाराया शक्तिवेल नायककर का किरदार निभाया है. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये हिट हुई फ्लॉप.

विज्ञापन

Thug Life First Review: मणिरत्नम की ओर से निर्देशित और कमल हासन स्टारर ‘ठग लाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी टक्कर अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 संग होगी. ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान की ओर से संगीतबद्ध इस मूवी में सिलंबरासन टी.आर., जोजू जॉर्ज, त्रिशा, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सान्या मल्होत्रा ​​जैसे कई बेहतरीन कलाकारों की टोली हैं. कमल हासन ने रंगाराया शक्तिवेल नायककर का किरदार निभाया है. अब मोस्ट अवेटेड साउथ फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये हिट हुई या फ्लॉप.

ठग लाइफ का पहला रिव्यू आउट

वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले, सोशल मीडिया फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू की ओर से ‘ठग लाइफ’ की पहली समीक्षा शेयर की गई. सेंसर स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई में हिंदी डब किए गए वर्जन देखने के बाद, संधू ने ट्वीट कर बताया कि यह फिल्म एक “कल्ट क्लासिक थ्रिलर” है, जिसमें दमदार अभिनय और मनोरंजक एक्शन है. उन्होंने विशेष रूप से कमल हासन और एसटीआर की केमिस्ट्री और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की. क्रिटिक्स ने बताया कि मूवी के सीन्स रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. उमैर संधू ने फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए.

ठग लाइफ को लेकर कर्नाटक में विवाद

इस बीच, फिल्म ने कर्नाटक में विवाद खड़ा कर दिया है, जहां कन्नड़ समूह ने कमल हासन से माफी मांगने को कहा है, लेकिन अभिनेता के समर्थक, जिनमें उनकी एमएनएम पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं, पोस्टर और बयानों के साथ उनके पीछे खड़े हैं. उन्होंने कहा कि कोई माफी नहीं मांगी जाएगी. हालांकि भारी विवाद के बावजूद, ‘ठग लाइफ’ को भारी लोकप्रियता मिल रही है. रहमान के चार्ट-टॉपिंग साउंडट्रैक और आसमान छूती टिकट बुकिंग के साथ, ये मूवी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें- Thug Life: पंकज त्रिपाठी ने कमल हासन की फिल्म का हिस्सा होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इंटरनेट की ओर से…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola