The Great Indian Kapil Show 2: करवा चौथ पर पति चंकी पांडे की जगह इस प्रोडयूसर को छलनी में देख बैठी थीं भावना, कहा 'मैं जैसी ही मुड़ी…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Oct 2024 4:35 PM
The Great Indian Kapil Show 2: कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 3 की कास्ट आई. इन्हीं में से एक थीं चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे. उन्होंने सह। में बात का खुलासा किया कि उन्होंने अपने करवा चौथ पर चंकी पांडे की जगह छलनी में किसी और का चेहरा देख बैठी थीं.
The Great Indian Kapil Show 2: नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2’ के पांचवें एपिसोड में चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे ने अपने करवा चौथ व्रत पर एक खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार वह करवा चौथ पर अपने पति चंकी पांडे की जगह दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर का चेहरा छलनी में देख बैठी थीं. इस बात को सुनने के बाद कपिल शर्मा के शो पर हंसी और ठहाके की आवाज गूंज उठी. आइए इस मजेदार किस्से के बारे में सबकुछ बताते हैं.
भावना पांडे का मजेदार खुलासा
चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे अपने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन की कास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंची. यहां सभी ने कई सारी बातचीत और मस्ती मजाक किए. इसी बीच बात करवा चौथ की चलने लगी और भावना ने अपने करवा चौथ के एक मजेदार किस्से का खुलासा कर डाला.
चंकी पांडे नहीं बोनी कपूर का दिखा चेहरा
भावना पांडे कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के दौरान बताती हैं कि उन्होंने करवा चौथ पर गलती से चंकी पांडे की जगह बोनी कपूर को देख लिया था. उन्होंने कहा, “हम लोग सब एक साथ पूजा करते हैं तो हुआ क्या था चांद के निकलने के बाद हम छन्नी रेडी करने में बिजी हो गए. छन्नी रेडी करने के बाद मैंने चांद देखा और चांद देखने के बाद जैसी ही मैं मुड़ी, चंकी इधर-उधर खिसक गया और मुझे छन्नी में सीधे बोनी कपूर का चेहरा दिखा.”
फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स 3 की कास्ट
‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन में कल्याणी साहा चावला, शालिनी पासी, नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा किरण सजदेह एक दूसरे के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक करते नजर आएंगी.
Also Read: karwa chauth 2024: इन सेलिब्रिटीज पत्नियों के साथ उनके पति भी रखते हैं करवा चौथ का व्रत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










