Thamma Box Office: आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड, अक्षय कुमार की इस मूवी को छोड़ा पीछे, जानें टोटल कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Thamma Box Office

थामा के रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Box Office: आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म ने आयुष्मान की एक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया. साथ ही अक्षय कुमार की इस मूवी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विज्ञापन

Thamma Box Office: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना कर नयी फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है. मूवी ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए और इसकी स्पीड अब कम होती जा रही है. मैडॉक फिल्म्स हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ये फिल्म ने अब आयुष्मान की फिल्म बाला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

थामा ने इन 2 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित थामा रिलीज के अपने दूसरे हफ्ते में है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 14वें दिन 0.05 (अर्ली रिपोर्ट, जिसमें फेरबदल संभव है) कमा लिया. इसकी टोटल कमाई 119.97 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म ने ‘जॉली एलएलबी 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 117.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा थामा ने फिल्म बाला के भी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. बाला ने भारत में 116.38 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. फिल्म साल साल 2019 में सिनेमाघरों में आई थी और इसमें आयुष्मान खुराना के अलावा यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने काम किया था.

जानें थामा के कलेक्शन के बारे में

  • Thamma Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 13- 1 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 13- 4.12 करोड़ रुपये
  • Thamma Collection Day 14- 0.05 करोड़ रुपये

Total Collection- 119.97 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola