Thamma Box Office Collection: 21वें दिन ‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धराशायी, कमाई ने तोड़ी उम्मीदें, जानें कुल कमाई

Updated:
विज्ञापन
Thamma Box Office Collection Day 21

थामा का 21वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma Box Office Collection Day 21: आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘थामा’ का 21वें दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं है. बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ की कमाई का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है.

विज्ञापन

Thamma Box Office Collection Day 21: आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा 20 दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी काफी मैजिकल लगी है. पहली बार दोनों ने बड़े पर्दे पर किसी फिल्म में साथ काम किया है. मूवी ने 20वें दिन सिकंदर और स्त्री के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चलिए आपको 21वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

21वें दिन थामा हिट हुई या फुस्स?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म थामा का टोटल कलेक्शन 131.09 करोड़ रुपये है. 21वें दिन भारत में फिल्म ने 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शाम तक फाइनल अपडेट आएगा. 14 नवंबर को अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये फिल्म थामा की कमाई पर असर डालेगी.

आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा का बॉक्स ऑफिस कार्ड

  • Thamma Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 2- 18.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 3- 13 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 4- 10 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 5- 13.1 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 6- 12.6 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 7- 4.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 8- 0.26 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 9- 3.35 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 10- 3.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 12- 4.4 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 13- 4.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 14- 1.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 17- 1.15 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 18- 0.8 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 19- 1.5 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 20- 1.65 करोड़ रुपये
  • Thamma Day 21- 0.04 करोड़ रुपये

Total Collection- 131.09

यह भी पढ़ेंThamma Box Office Record: रश्मिका ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, सलमान खान की इस मूवी को छोड़ा पीछे, 20 दिनों का कलेक्शन चौंकाने वाला

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola